New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अमेरिका में भारतीय प्रवासियों का योगदान

अमेरिका स्थित गैर-लाभकारी संगठन इंडियास्पोरा (Indiaspora) ने एक नई रिपोर्ट जारी की है। यह अमेरिका में भारतीय अमेरिकियों के योगदान और देश पर उनके प्रभाव का विवरण प्रस्तुत करती है।

रिपोर्ट के बारे में 

  • शीर्षक : ‘छोटा समुदाय, बड़ा योगदान, असीम क्षितिज : संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय प्रवासी' (Small Community, Big Contributions, Boundless Horizons: The Indian Diaspora in the United States)
  • डाटा स्रोत : रिपोर्ट में प्रवासन नीति संस्थान के डाटा का प्रयोग

रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष

  • भारतीय प्रवासी समुदाय : 5.1 मिलियन भारतीय अमेरिकी, भारतीय प्रवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व (कुल आबादी का केवल 1.5%) करते हैं, जिनमें भारत एवं अमेरिका में जन्मे लोग भी शामिल हैं। 
  • यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स : अमेरिका में 648 में से 72 यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स का नेतृत्व भारतीय प्रवासी कर रहे हैं। 
    • इन स्टार्टअप्स का सामूहिक मूल्य $195 बिलियन से अधिक है। वे लगभग 55,000 लोगों (यूनिकॉर्न कर्मचारियों का 13%) को रोजगार प्रदान करते हैं।
  • होटल स्वामित्व : अमेरिका के 60% होटल भारतीय अमेरिकियों के स्वामित्व में हैं। 
    • ये होटल वार्षिक स्तर पर लगभग 700 बिलियन डॉलर का राजस्व उत्पन्न करते हैं और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 4 मिलियन से अधिक नौकरियाँ सृजन करते हैं।
  • सुविधा स्टोर स्वामित्व : अमेरिका में सभी सुविधा स्टोर्स में से 35%-50% भारतीय अमेरिकियों के स्वामित्व में हैं। वे प्रतिवर्ष 350-490 बिलियन डॉलर का राजस्व उत्पन्न करते हैं।
  • कर राजस्व : भारतीय अमेरिकी प्रतिवर्ष 300 बिलियन डॉलर का कर राजस्व प्रदान करते हैं।
  • शोध प्रकाशन : वर्ष 2023 के सभी जर्नल प्रकाशनों में से 13% ‘अमेरिका में भारतीय मूल के वैज्ञानिकों’ द्वारा सह-लिखित थे जबकि वर्ष 2015 में यह संख्या 11% थी।
  • कॉलेज नेतृत्व : अमेरिका के शीर्ष 50 कॉलेजों में से 35 में नेतृत्व के पदों पर भारतीय अमेरिकी मौजूद हैं, जिनमें डीन, चांसलर, प्रोवोस्ट एवं कॉलेजों के निदेशक जैसी भूमिकाएं शामिल हैं।
  • स्पेलिंग बी विजेता : वर्ष 2000 से अब तक 34 स्क्रिप्स स्पेलिंग बी विजेताओं में से 28 भारतीय मूल के थे।
  • दानकर्ता : वर्ष 2008 से अब तक भारतीय अमेरिकियों द्वारा अमेरिकी विश्वविद्यालयों को 3 बिलियन डॉलर का दान दिया गया है।
    • भारतीय अमेरिकियों द्वारा प्रतिवर्ष 1.5-2 बिलियन डॉलर का दान दिया जाता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X