New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026

'कोस्टा सेरेना क्रूज (Costa Serena Cruise)

प्रारंभिक परीक्षा 'कोस्टा सेरेना क्रूज (Costa Serena Cruise)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3  
 

चर्चा में क्यों 

भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रूज लाइनर 'कोस्टा सेरेना' 3 नवंबर 2023 को  मुम्बई से रवाना हुआ।

Costa-Serena-Cruise

प्रमुख बिंदु 

  • 'कोस्टा सेरेना' भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रूज लाइनर है।
  •  3 नवंबर 2023 को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई में भारत के पहले इंटरनेशनल क्रूज लाइनर 'कोस्टा सेरेना' को हरी झंडी दिखाई।
  •  'देखो अपना देश' पहल एवं भारत में क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'कोस्टा सेरेना' को मुंबई पोर्ट से रवाना किया गया।
  • 'कोस्टा सेरेना' क्रूज को अगले 2 महीने की यात्राओं में लगभग 45,000 यात्रियों को ले जाने की उम्मीद है।
  • 'ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023' में भारत ने 2047 तक 50 मिलियन क्रूज यात्रियों की ट्रेवलिंग का लक्ष्य रखा है।
  • 'कोस्टा सेरेना' का कुल भार 114,000 टन है, और इसकी लंबाई 290 मीटर है।
  • इसमें एक साथ 3,780 लोग सफर कर सकते हैं।
  • इसमें जकूजी, बास्केटबॉल, जिम, स्पा, स्वीमिंग पूल, शॉपिंग सेंटर, फिल्म थियेटर और 150 मीटर का जॉगिंग ट्रैक भी है।
  • 'कोस्टा सेरेना' में 1500 लग्जीरियस रूम्स और वेडिंग लाउंज भी बना हुआ है।
  • अमेरिका का आइकॉन ऑफ द सीज़ (Icon Of The Seas) दुनियां का सबसे बड़ा क्रूज शिप है, जिसकी लंबाई 365 मीटर है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. 4 नवंबर 2023 को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई में भारत के पहले इंटरनेशनल क्रूज लाइनर 'कोस्टा सेरेना' को हरी झंडी दिखाई।
  2. 'कोस्टा सेरेना' भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रूज लाइनर है।
  3. अमेरिका का आइकॉन ऑफ द सीज़ (Icon Of The Seas) दुनियां का सबसे बड़ा क्रूज शिप है, जिसकी लंबाई 365 मीटर है।

(a) केवल एक    

(b) केवल दो   

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : 'कोस्टा सेरेना' क्या है ? कोस्टा सेरेना भारत के पर्यटन परिदृश्य को बदलने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। टिप्पणी कीजिए।

स्रोत: पीआईबी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR