New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 20th Nov., 11:30 AM Special Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 06 Nov., 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 03rd Nov., 11:00 AM Special Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 06 Nov., 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 20th Nov., 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 03rd Nov., 11:00 AM

पश्चिम अफ्रीकी देश गैबॉन में तख्तापलट 

प्रारम्भिक परीक्षा – गैबॉन में तख्तापलट
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-2

चर्चा में क्यों?

  • पश्चिम अफ्रीकी देश गैबॉन में वहां की सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया है।
  • यह 2020 के बाद से इस क्षेत्र में तख्तापलट देखने वाला गैबॉन आठवां पूर्व फ्रांसीसी उपनिवेश बन गया। 
  • यहाँ पर चुनाव परिणाम आने के कुछ मिनट बाद राष्ट्रीय टीवी पर तख्तापलट की घोषणा की गई।

Gabon

प्रमुख बिंदु 

  • चुनाव जीतने के पश्चात राष्ट्रपति अली बोंगो ने जनता को उनके समर्थन में "शोर मचाने" का आह्वान किया। लेकिन वहां की जनता ने सेना द्वारा स्थापित शासन का जश्न मनाया है। 

गैबॉन में तख्तापलट का कारण 

  • राष्ट्रपति अली बोंगो के परिवार ने 55 वर्षों से अधिक समय तक गैबॉन पर शासन किया,लेकिन इन्होनें वहां की जनता तथा राष्ट्र के विकास के लिए कोई उत्कृष्ट कार्य नहीं किये,इसलिए वहां की जनता तथा सेना राष्ट्रपति अली बोंगो से काफी नाराज चल रही थी।  
  • दूसरा कारण राष्ट्रपति अली बोंगो पर भ्रष्टाचार, दिखावटी चुनाव तथा गैबॉन के तेल और खनिज राजस्व का अधिक हिस्सा गरीबों पर खर्च करने में विफलता के आरोप भी लगे थे। 

अफ्रीका में सबसे ज्यादा होते हैं तख्तापलट

  • दुनिया में अफ्रीकी देशों में सबसे ज्यादा तख्तापलट की घटनाएं होती हैं इसका प्रभाव उन अफ़्रीकी देशों पर भी पड़ता है जहाँ तख्तापलट नहीं हुआ है।
  • हाल ही में नाइजर में तख्तापलट की बात सामने आई थी, इससे पहले गिनी, सूडान, बुर्किना फासो आदि देशों में भी तख्ता पलट हो चुका है।
  • आंकड़ों के लिहाज से देखें तो गैबॉन को मिलाकर अब तक अफ्रीकी देशों में कुल 216 बार तख्तापलट का प्रयास हो चुका है, जिसमें 108 बार यह सफल और लगभग इतने ही बार असफल रहा।
  • इसके बाद लैटिन अमेरिका का नंबर आता है, जहां अब तक 146 बार तख्तापलट का प्रयास किया गया है , जिसमें 70 बार यह सफल रहा।
  • ईस्ट एशिया में 49, मिडिल ईस्ट में 44, यूरोप में 17 और साउथ एशिया में 16 बार तख्तापलट का प्रयास हो चुका है।
  • पश्चिम अफ्रीका में तख्तापलट का मुख्य कारण भ्रष्टाचार, वंशवाद, पश्चिम के साथ तालमेल और चुनाव  में धोखाधड़ी है । 
  • वर्तमान स्थिति: जनरल ब्राइस ओलिगुई न्गुएमा को "संक्रमणकालीन" नेता नामित किया गया है।

गैबॉन अफ्रीका के सबसे अमीर और युवा देशों में शामिल है:

  • खनिज और तेल भंडार तथा कम आबादी की वजह से गैबॉन की गिनती अफ्रीका के सबसे अमीर देशों में की जाती है।
  • 2021 की जनगणना के मुताबिक यहां की आबादी 2.3 मिलियन थी. खास बात ये है कि अफ्रीकी देशों की तुलना में इस देश में शहरीकरण की दर सबसे अधिक है।
  • विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक गैबॉन में यदि पांच नागरिकों में देखा जाए तो उनमें से चार नागरिक शहरी क्षेत्र में रहते हैं। 
  • लिब्रेविले और पोर्ट जेंटिल शहरों में ही देश की 60 प्रतिशत से ज्यादा आबादी रहती है। इसके अलावा गैबॉन की 50 प्रतिशत से ज्यादा आबादी की उम्र 20 वर्ष से कम है।
  • खनिज और तेल भंडार के अलावा ये देश जैव विविधता और नेशनल पार्क के लिए विख्यात है।
  • देश में एक उल्लेखनीय पुरातात्विक विरासत भी है। दुनिया का सबसे पुराना बहुकोशिकीय जीवाश्म (2.1 अरब वर्ष) प्लैटो बटेके क्षेत्र में पाया गया था।
  • पहला मानव 400,000 साल पहले प्रकट हुआ था, और मानवता द्वारा उपयोग किए जाने वाले सबसे पुराने उपकरण लोप नेशनल पार्क में पाए गए थे। 
  • रहस्यमयी पिग्मी और प्रसिद्ध गोरिल्ला की तलाश में कोई भी भूमध्यरेखीय जंगल में जा सकता है। 
  • ओगोउ नदी और मैंग्रोव, छोटे द्वीपों, झीलों, झरनों और घाटियों से भरी है। 
  • गैबॉन, कला का देश, एक समृद्ध और निर्विवाद संस्कृति है।
  • मवाग्ना राष्ट्रीय उद्यान में , वन हाथियों, बंदरों, वन सूअरों, बोंगो मृगों, सीतातुंगों और डुइकर्स इत्यादि पाये जाते हैं । 

गैबॉन: परिचय

country-gabon

  • यह भूमध्य रेखा पर अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित देश है । 
  • यह एक पूर्व फ्रांसीसी उपनिवेश था , गैबॉन ने फ्रांस और फ्रांसीसी भाषा और संस्कृति के साथ मजबूत संबंध बनाए रखे हैं । इसकी राजधानी लिब्रेविले है ।

गैबॉन की भौतिक विशेषताएं

  • गैबॉन की सीमा उत्तर में इक्वेटोरियल ,गिनी और कैमरून, पूर्व और दक्षिण में कांगो गणराज्य और पश्चिम में अटलांटिक महासागर से लगती है। इसके तट से कुछ दूरी पर साओ टोम और प्रिंसिपे द्वीप स्थित हैं।

खनिज संसाधन 

  • गैबॉन दुनिया के सबसे बड़े मैंगनीज तथा यूरेनियम उत्पादकों में से एक है। 
  • इस देश में हीरे और सोने का भी खनन किया जाता है, इसके उत्तर-पूर्व में मेकाम्बो और बेलिंगा में उच्च गुणवत्ता वाले लौह अयस्क (60-65 प्रतिशत लौह सामग्री) के भंडार भी स्थित हैं। 
  • इसके अतिरिक्त यहाँ पर खनिज तेल पेट्रोलियम का भी उत्पादन किया जाता है। 
  • पेट्रोलियम खनिज तेल यहाँ के राजस्व का प्रमुख स्रोत है।  

विषुवत रेखीय देश 

विश्व में  कुल 13 विषुवत रेखीय देश हैं, जो निम्न  हैं –

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के देश - इक्वाडोर, कोलंबिया और ब्राज़ीलियाई

अफ्रीका महाद्वीप के देश - गैबॉन, कांगो, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा, केन्या, सोमालिया, साओटोम और पिंसिप (मध्य अफ़्रीका में गिनी की खाड़ी में स्थित एक द्वीप देश है)

एशिया महाद्वीप के देश - इंडोनेशिया, किरिबाती (किरिबाती ओशिनिया महाद्वीप में स्थित एन द्वीपीय देश है तथा यह ऑस्ट्रेलिया से लगभग 4,800 किमी की दूरी पर है।) 

भारत का गैबॉन से संबंध:

भारत का  गैबॉन से स्वतंत्रता-पूर्व से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं।

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति ने मई 2022 में अफ्रीकी राष्ट्र गैबॉन का दौरा किया,जो भारत की पहली उच्च स्तरीय गैबॉन यात्रा थी।

भारत और गैबॉन दोनों वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के अस्थायी सदस्यों के रूप में कार्यरत हैं।

व्यापार एवं वाणिज्य :

दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2021-22 में 1.12 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया है।

गैबॉन से निर्यात के लिये भारत दूसरा सबसे बड़ा गंतव्य है।

व्यापार क्षेत्र में, 50 से अधिक भारतीय कंपनियां गैबॉन विशेष आर्थिक क्षेत्रों में संलग्न हैं।

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सहयोग:

भारत और गैबॉन दोनों गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) के सदस्य हैं।

NAM विकासशील दुनिया के लिये प्रासंगिकता के मुख्यधारा के समकालीन मुद्दों पर केंद्रित है।

प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित में से कौन सा देश विषुवत रेखा पर स्थित नहीं है ?

(a) कांगो गणराज्य 

(b) युगांडा 

(c) गैबॉन 

(d) इक्वेटोरियल

उत्तर (d)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: पश्चिम अफ्रीकी देशों में राजनीतिक अस्थिरता का कारण क्या है? चर्चा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X