New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

क्रिएट इन इंडिया चैलेंज पहल

(प्रारंभिक परीक्षा: सरकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम)

चर्चा में क्यों 

हाल ही में, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में 'क्रिएट इन इंडिया' चैलेंज पहल की चर्चा की।

क्रिएट इन इंडिया चैलेंज पहल के बारे में

  • क्या है:'क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’'मेक इन इंडिया' अभियान के पूरक के रूप में शुरू की गई एक पहल है।  इसमें भारतीय निर्माताओं एवं उद्यमियों के लिए वस्तुओं का उत्पादन करने, मूल डिजाइन, प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से मूल्य सृजन करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।
  • नोडल मंत्रालय : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय।
  • शुभारंभ : 22 अगस्त 2024 कोसूचना एवं प्रसारण मंत्री द्वारा।
  • उद्देश्य: भारतीय व्यवसायों, स्टार्टअप्स और व्यक्तियों को ऐसे नवीन उत्पाद, प्रौद्योगिकियां और सेवाएं विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना है जो वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्द्धात्मक हों।
  • 25 क्षेत्रों में चैलेंज: इस पहल में प्रतिभा और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए कुल 13 थीम के अंतर्गत 25 क्षेत्रों की पहचान की गई हैं। 

  • भागीदार : सभी 25 क्षेत्रों में कुशल व्यक्ति चैलेंज में भाग ले सकते हैं। 
  • पंजीकरण केंद्र : विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) की आधिकारिक वेबसाइट।

क्रिएट इन इंडिया चैलेंज पहल के लक्ष्य

  • बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व के बारे में जागरूकता प्रसार के साथ ही नवाचार को संरक्षण एवं बढ़ावा देना। 
  • घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के अनुरूप मूल डिजाइन एवं रचनात्मक समाधान विकसित करना।
  • रोजगार सृजन और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना।
  • गुणवत्ता मानकों और मौलिक विचारों को बढ़ावा देकर भारतीय उत्पादों, नवाचारों एवं सेवाओं को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाना।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR