New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

क्रू-7 मिशन

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, प्रश्न पत्र-3

सन्दर्भ-

अमेरिका, डेनमार्क, जापान और रूस सहित चार देशों के चार अंतरिक्ष यात्रियों ने 26 अगस्त को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए स्पेसएक्स रॉकेट से उड़ान भरी।

प्रमुख बिंदु-

  • यह पहला अमेरिकी टेक-ऑफ था, जिसमें अंतरिक्ष यान के सभी अंतरिक्ष यात्री अलग-अलग देश के थे।
  • क्रू-7 मिशन में नासा के अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली (मिशन कमांडर), ईएसए (यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी) के अंतरिक्ष यात्री एंड्रियास मोगेन्सन, जेएक्सए (जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी) के अंतरिक्ष यात्री सातोशी फुरुकावा और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री कॉन्स्टेंटिन बोरिसोव शामिल हैं।
  • अंतरिक्ष यात्रियों की यह टीम अगले छह महीने तक आईएसएस में रहेगी।

space

मिशन क्या है-

  • क्रू-7, एजेंसी के वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम के हिस्से के रूप में नासा और एलन मस्क के स्वामित्व वाले स्पेसएक्स द्वारा संचालित आठवीं उड़ान है।
  • 2020 में स्पेसएक्स के पहले क्रू मिशन के बाद से अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस ले जा रही है।
  • अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने प्रवास के दौरान, क्रू-7 अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा, मंगल और उससे आगे के मिशन की तैयारी के लिए 200 से अधिक विज्ञान प्रयोग और प्रौद्योगिकी प्रदर्शन करेंगे।
  • अनुसंधान में अंतरिक्ष स्टेशन के बाहरी हिस्से से माइक्रोबियल नमूनों का संग्रह किया जाएगा।
  • सोते समय अंतरिक्ष यात्रियों की मस्तिष्क तरंगों की जांच करके टीम विश्लेषण करेगी कि सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण वातावरण में सोना पृथ्वी से कैसे भिन्न होता है।

प्रश्न:-  निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. 26 अगस्त को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर स्पेसएक्स रॉकेट से उड़ान भरी।
  2. क्रू-7 मिशन में सात देशों के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1                          

(b) केवल 2                              

(c) 1 और 2 दोनों                  

(d) न 1 और ना ही 2   

 उत्तर - (a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न - क्रू-7 मिशन का उद्देश्य क्या है? यह अन्य अंतरिक्ष मिशनों से कैसे अलग है?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR