New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

CRIIIO 4 GOOD

प्रारंभिक परीक्षा – CRIIIO 4 GOOD'
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

  • श्री धर्मेंद्र प्रधान ने लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सीआरआईआईआईओ 4 गुड (CRIIIO 4 GOOD) मॉड्यूल 28 सितंबर 2023 को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में लॉन्च किया।

प्रमुख बिंदु

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, शिक्षा मंत्रालय और यूनिसेफ के ऑनलाइन पहल  (CRIIIO 4 GOOD) का उद्देश्य लड़कियों और लड़कों के बीच लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।
  • यह कार्यक्रम लैंगिक समानता और समान अवसरों पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के फोकस के अनुरूप है।

'CRIIIO 4 GOOD' क्या है?

  • यह  क्रिकेट-आधारित एनीमेशन फिल्मों की एक श्रृंखला के माध्यम से लड़कियों और लड़कों के बीच लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई एक ऑनलाइन पहल है।
  • ये फिल्में युवा लड़कों और लड़कियों को खेलों में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए आवश्यक जीवन कौशल सिखाती हैं।
  • इन आठ शिक्षण मॉड्यूल को अंग्रेजी, हिंदी और गुजराती में देखा जा सकता है।

कार्यक्रम के विषय :

  • क्रिइओ 4 गुड पहल का प्रत्येक एनिमेटेड फिल्म खंड एक विशिष्ट जीवन कौशल अर्थात् नेतृत्व, समस्या समाधान, आत्मविश्वास, निर्णय लेने, बातचीत, सहानुभूति, टीम वर्क और लक्ष्य निर्धारण पर केंद्रित है और इसे परिष्कृत एनीमेशन क्रिकेट उदाहरणों के माध्यम से देखा जाता है।
  • आठ शिक्षण मॉड्यूल जैसे: 
  • नेतृत्व(Leadership)
  • समस्या को सुलझाना(Problem-solving)
  • आत्मविश्वास (Confidence)
  • निर्णय लेना (Decision-making)
  • बातचीत (Negotiation)
  • समानुभूति (Empathy)
  • टीम वर्क (Teamwork)
    • लक्ष्य की स्थापना (Goal setting)

    उपयोग:

    • इस पहल का उपयोग भारतीय समाज,सामाजिक न्याय एवं शिक्षा के प्रश्नों में खेल को एक माध्यम के रूप में उपयोग करके युवाओं को सशक्त बनाने में किया जा सकता है।
    • यह मॉड्यूल लैंगिक समानता और भारत में प्रत्येक लड़के और लड़की के लिए समान अवसर पैदा करने के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करेगा।
    • इस पहल को दीक्षा प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से भारत के 1.5 मिलियन से अधिक स्कूलों में बढ़ावा दिया जाएगा।

    प्रश्न:  हाल ही में चर्चा में रहा 'CRIIIO 4 GOOD'का संबंध  किससे  है?

    (a) खेल मंत्रालय 

    (b) शिक्षा मंत्रालय 

    (c) संस्कृति मंत्रालय 

    (d) गृह मंत्रालय

    उत्तर: (b)

    मुख्य परीक्षा प्रश्न: सीआरआईआईआईओ 4 गुड (CRIIIO 4 GOOD) पहल  लैंगिक समानता को स्थापित करने में कहाँ तक कारगर हो सकता है? विवेचना कीजिए।

                                                                                                                                                                                          स्रोत: पीआईबी

      « »
      • SUN
      • MON
      • TUE
      • WED
      • THU
      • FRI
      • SAT
      Have any Query?

      Our support team will be happy to assist you!

      OR