New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

क्रायो ट्रांसमिशन इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप (क्रायो टेम)

प्रारंभिक परीक्षा: क्रायो टेम
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-3 (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी: नई प्रौद्योगिकी का विकास)

संदर्भ:

IIT दिल्ली की ओर से भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में क्रायो ट्रांसमिशन इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप (क्रायो टेम) की जानकारी साझा की गई।

CryoTEM

प्रमुख बिंदु:

  • IIT दिल्ली में परिष्कृत विश्लेषणात्मक और तकनीकी सहायता संस्थान (साथी) में इस मशीन का संचालन किया जाना है।
  • ‘साथी’ भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समर्थित है।
  • इसका उद्देश्य मुख्य रूप से अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाओं और अकादमिक सेवाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक उच्च-स्तरीय उपकरण और अनुसंधान बुनियादी ढांचे का निर्माण करना है।

sciencetech

क्रायो ट्रांसमिशन इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप(क्रायो टेम)

  • यह शक्तिशाली माइक्रोस्कोप एक आधुनिक कैमरे के समान है।
  • यह जैविक रहस्यों का थ्री डी चित्रण कर उनका विश्लेषण करता है।
  • इसकी शून्य से कम तापमान में भी काम करने की क्षमता है।
  • इसे अणुओं के स्तर पर व्याख्या करने के लिए तैयार किया गया है।

क्रायो टेम के महत्त्व:

  • इससे मानव बाल से भी हजारों गुना छोटे वायरस की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
  • वायरस के रूप और उसके प्रकार की भी पहचान की जा सकेगी।
  • इससे जटिल जानकारियां प्रभावी ढंग से मिल पाएंगी।
  • इससे दवा व वैक्सीन को उन्नत करने में मदद मिलेगी।
  • यह संक्रामक वायरस को नियंत्रित एवं समाप्त करने में सहायक होगी।
  • इसके साथ ही दवाओं की संरचना भी इससे बनाई जा सकती है।
  • इसमें दवा और वैक्सीन से वायरस पर पड़ने वाले असर को भी देखा जा सकता है।
  • इसकी सहायता से शोधार्थी व वैज्ञानिक शोध व नवाचार से जुड़े काम कर सकेंगे।
  • चिकित्सा के क्षेत्र में अबूझ पहेलियों को हल करने में इसकी मदद ली जा सकेगी। 

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2023:

  • इसका आयोजन विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अग्रणी क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों का उत्‍सव मनाने के लिए किया जाता है।
  • इस वर्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, इसके 9वें संस्करण का आयोजन कर रहा है।
  • यह 17 से 20 जनवरी, 2024  तक आयोजित होगा।
  • इसकी मेजबानी ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट, हरियाणा कर रहा है।
  • नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन-इंडिया इस महोत्‍सव का समन्वय और कार्यान्वयन निकाय है।
  • इस संस्करण का केंद्रीय विषय ‘अमृत काल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी सार्वजनिक आउटरीच’ है।

प्रश्न:- क्रायो ट्रांसमिशन इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप (क्रायो टेम) के सम्बन्ध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. इस माइक्रोस्कोप को IIT दिल्ली ने विकसित किया है। 
  2. इससे मानव बाल से भी हजारों गुना छोटे वायरस की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। 

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2

उत्तर- (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- क्रायो ट्रांसमिशन इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप (क्रायो टेम) की विशेषताएँ बताते हुए, इसके महत्त्व की चर्चा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X