New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

चक्रवात 'हामून'(Cyclone Hamoon)

प्रारम्भिक परीक्षा – 'हामून' चक्रवात
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1और 3

संदर्भ

  • बंगाल की खाड़ी में कुछ दिनों से बना रहा निम्नदाब का क्षेत्र अब 'हामून' चक्रवात के रूप में परिवर्तित हो गया है।

Cyclone-Hamoon

प्रमुख बिंदु  

  • चक्रवात 'हामून' से पूर्वी भारत एवं देश के पूर्वी समुद्र तटीय राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
  • इस चक्रवात का नाम 'हामून' ईरान के द्वारा दिया गया है।

'हामून' चक्रवात का प्रभाव 

  • इस चक्रवात की गति लगभग 65 से 100 किमी प्रति घंटे है।
  • इस चक्रवात से समुद्र तटीय पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान के साथ मध्यम बारिश से लेकर भारी बारिश तक की संभावना है।
  • इस चक्रवात का प्रभाव बांग्लादेश तथा भारत के पूर्वी राज्यों असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, ओडिशा तथा आसपास के अन्य राज्यों ; जैसे - बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तटीय आंध्र प्रदेश में रहेगा।
  • भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान 'हामून' का प्रसार श्रीलंका तक एक गर्त रेखा के रूप में है।

अरब सागर में “तेज” चक्रवात का प्रभाव 

  • अरब सागर में उत्पन्न चक्रवात 'तेज' का प्रभाव पहले से ही यमन एवं अरब सागर से सटे भारतीय राज्य जैसे – गुजरात, महारष्ट्र, कर्नाटक एवं केरल पर पड़ रहा है।
  • चक्रवात तेज की गति 125 से 150 किमी प्रति घंटे की है।

उष्ण कटिबंधीय चक्रवात के उत्पत्ति एवं विकास के लिए अनुकूल स्थितियाँ हैं :

(i) समुद्री सतह का तापमान 27° सेल्सियस से अधिक हो।

(ii) कोरिऑलिस बल का होना। 

(iii) ऊर्ध्वाधर पवनों की गति में अंतर कम होना। 

(iv) कमजोर निम्न दाब क्षेत्र या निम्न स्तर का चक्रवातीय परिसंचरण का होना।

(v) समुद्री तल तंत्र पर ऊपरी अपसरण का होना ।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- 'हामून' चक्रवात  के  संदर्भ में,निम्नलिखित  कथनों पर विचार  कीजिए :

1.इस चक्रवात का नाम 'हामून' ईरान के द्वारा दिया गया है। 

2.इस चक्रवाती तूफान की गति लगभग 65 से 100 किमी प्रति घंटे है। 

3.यह चक्रवात बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुआ है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न -  चक्रवात हमून का भारत पर पड़ने वाले प्रभावों की व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR