New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

चक्रवात मिचौंग (Cyclone Michaung)

प्रारम्भिक परीक्षा – चक्रवात मिचौंग (Cyclone Michaung)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1और 3

चर्चा में क्यों 

  • बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र का चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' के रूप में परिवर्तित हो गया है।

Cyclone-michaung

प्रमुख बिंदु 

  • इस चक्रवात का नाम 'मिचौंग' म्यांमार के द्वारा दिया गया है। चक्रवात 'मिचौंग' का अर्थ  दृढ़ता और सामर्थ्य है। 
  • यह हिंद महासागर में छठा और बंगाल की खाड़ी में चौथा चक्रवात है। 
  • चक्रवात के नामों की लिस्ट विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) द्वारा प्रबंधित की जाती है।         
  • चक्रवात के नामकरण की प्रक्रिया - इनके नामकरण करने के लिए कई देशों का समूह बना हुआ है। उत्तरी हिंद महासागर में आने वाले तूफानों के लिए भारत समेत 13 देशों का समूह कार्य करता है। 
  • इस ग्रुप में से प्रत्येक देश द्वारा बारी-बारी से तूफान का नामकरण किया जाता है। 
  • इन 13 देशों के समूह में भारत,बांग्‍लादेश, मालदीव, थाइलैंड, श्रीलंका, ईरान, कतर, पाकिस्‍तान, म्‍यांमार, ओमान, सऊदी अरब, यूएई और यमन शामिल हैं।
  • इसकी गति 100 से 110 किमी प्रति घंटे की है। 

प्रभाव 

  • इस चक्रवात का प्रभाव बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत के पूर्वी तटीय राज्य तमिलनाडु,आंध्रप्रदेश,पुदुचेरी(केन्द्रशासित प्रदेश) एवं ओडिशा तथा अंडमान निकोबार पर आंशिक रूप से पड़ेगा।
  • भारतीय मौसम विभाग (IMD)  के अनुसार इस चक्रवात से भारी बारिश होने की आशंका है।जिसके कारण तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
  • इसके अतिरिक्त लगभग 118 ट्रेने रद्द कर दी गई हैं एवं स्कूल तथा अन्य सार्वजनिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं।    

सरकार द्वारा बचाव कार्य – 

  • तूफान की वजह से भारी बारिश होने की संभावना के कारण सरकार ने पर्याप्त संख्या में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल(NDRF)के जवानों के 21 टीमों को तैनात किया है और संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत केंद्र भी तैयार किये हैं। 
  • सरकार ने कावेरी डेल्टा क्षेत्रों के अतिरिक्त, अन्य तटीय क्षेत्रों में सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ121 बहुउद्देशीय केंद्र और 4,967 राहत शिविर तैयार किये हैं। 
  • चेन्नई में केवल 162  राहत केंद्र तैयार किए गए हैं एवं 714 पंप निचले इलाकों से पानी निकालने के लिए तैयार किये गए हैं।
  • तमिलनाडु राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल(NDRF)की 350 सदस्यों की 14 टीम और राष्ट्रीय NDRF की 225 कर्मियों की 9 टीम राहत और बचाव कार्यों के तटीय क्षेत्रों में तैनात की गई हैं। 
  • राज्य और जिला स्तरीय आपातकालीन संचालन केंद्र अतिरिक्त कर्मचारियों के साथ चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। 
  • मदद के लिए नियंत्रण कक्ष से हेल्पलाइन नंबर पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।
  • आपदा से निपटने के लिए सरकार द्वारा श्रमिकों और उपकरणों को भी तैयार किया गया है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवात 'मिचौंग'  के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

1.इस चक्रवात का नाम 'मिचौंग' म्यांमार के द्वारा दिया गया है। जिसका तात्पर्य  दृढ़ता और सामर्थ्य है। 

2.यह हिंद महासागर में छठा और बंगाल की खाड़ी में चौथा चक्रवात है। 

3.इस चक्रवात का प्रभाव भारत के पूर्वी तटीय राज्य तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, पुदुचेरी (केन्द्रशासित प्रदेश), ओडिशा तथा अंडमान निकोबार पर आंशिक रूप से पड़ेगा।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- 'मिचौंग' क्या है? चक्रवात के प्रभाव की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X