New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

डेथ वैली नेशनल पार्क (Death Valley National Park)

प्रारम्भिक परीक्षा – डेथ वैली नेशनल पार्क
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

चर्चा में क्यों

  • डेथ वैली नेशनल पार्क को 23 अक्टूबर, 2023 को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

death-valley-national-park

डेथ वैली नेशनल पार्क

  • डेथ वैली नेशनल पार्क उत्तरी अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में स्थित है। 
  • हिलेरी तूफान  के द्वारा डेथ वैली में एक ही दिन में एक साल के बराबर बारिश  हुई थी, जिससे यहाँ बाढ़ से हुए नुकसान के कारण इस रेगिस्तानी पार्क को 8 सप्ताह के लिए बंद करना पड़ा था। 
  • डेथ वैली पृथ्वी पर सबसे गर्म एवं महाद्वीप का सबसे शुष्क स्थान माना जाता है। 
  • यह समुद्र तल से 282 फीट नीचे स्थित है, जिसे उत्तरी अमेरिका में सबसे कम ऊंचाई वाला स्थान माना जाता है। 
  • डेथ वैली नेशनल पार्क की लंबाई लगभग 225 कि.मी और चौड़ाई 8 से 14 कि.मी है।

विशेषता 

  • इस पार्क की चौड़ाई निश्चित नहीं है, यह अक्सर घटती-बढ़ती रहती है।
  • एक अनुमान के अनुसार, अमेरिका जाने के लिए लोगों को इस घाटी से होकर गुजरना पड़ता था। 
  • यहाँ अत्यधिक गर्मी (तापमान 55-56 डिग्री सेल्सियस) होने के कारण यहां से गुजरने वाले इंसानों और जानवरों के शरीर में पानी की कमी हो जाती थी, जिससे उनकी मृत्यु रास्ते में ही हो जाती थी।
  • इस वजह से इस जगह को ‘डेथ वैली’ (Death Valley) या ‘मौत की घाटी’ कहा जाता है।  
  • अमेरिकी सरकार ने वर्ष 1933 में इस वैली में मरने वाले लोगों की याद में राष्ट्रीय स्मारक बनाया। 
  • एक अनुमान के अनुसार, डेथ वैली में तेज हवाओं की वजह से लगभग 100 किलो वजन से ज्यादा के पत्थर 3 किमी आगे तक खिसक जाते हैं। 
  • यह पत्थर जब आगे खिसकते हैं तो उनके पीछे एक गहरा निशान बन जाता है। आश्चर्य की बात ये है कि आज तक किसी ने इन पत्थरों को अपने सामने सरकते हुए नहीं देखा है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से डेथ वैली नेशनल पार्क कहाँ पर स्थित है ?

 (a) कनाडा

(b) मेक्सिको

(c) कैलिफ़ोर्निया

(d) ग्वाटेमाला

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- उत्तरी अमेरिका की डेथ वैली नेशनल पार्क की मुख्य विशेषताओं की विवेचना कीजिए

स्रोत : THE HINDU

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR