New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

डिकेड ऑफ हेल्दी एजिंग 2021-2030

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, डिकेड ऑफ हेल्दी एजिंग 2021-2030, WHO
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-2

संदर्भ:

हाल में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र की टीम ने संयुक्त राष्ट्र की 'डिकेड ऑफ हेल्दी एजिंग 2021-2030' रिपोर्ट जारी की है।

Decade-of-Healthy-Aging

प्रमुख बिंदु:

  • इस रिपोर्ट में 136 देशों पर किए गए सर्वेक्षण का परिणाम शामिल है।
  • इसके अनुसार 83 फीसदी देशों में उम्र के आधार पर भेदभाव को लेकर राष्ट्रीय कानून बन चुके हैं। (2020 में 60 फीसदी देशों में थे।)
  • कोविड-19 महामारी के कारण 80 फीसदी से अधिक मौतें 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की हुईं।
  • चिंता: स्वस्थ तरीके से उम्र बढ़ने का समर्थन करने के लिए नीतियों, कानून, कार्यक्रमों और सेवाओं वाले देशों का अनुपात निम्न और मध्यम आय वाले देशों में कम है।
  • निम्न और मध्यम आय वाले देशों में दुनिया भर में 2050 तक 80 फीसदी वृद्ध लोग   रहेंगे।

Healthy-Aging

हेल्दी एजिंग(स्वस्थ तरीके से उम्र बढ़ना):

  • स्वस्थ तरीके से उम्र बढ़ना: काम करने की क्षमता को विकसित करने और बनाए रखने की प्रक्रिया है, जो बुढ़ापे में सेहतमंद रहने में सक्षम बनाती है।
  • काम करने की क्षमता: स्वास्थ्य-संबंधी गुण जो लोगों को वह बनने और करने में सक्षम बनाते हैं जिसे वे महत्व देना चाहते हैं।  
  • आंतरिक क्षमता: किसी व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक क्षमताओं का जोड़ है।
  • पर्यावरण: बाहरी दुनिया के सभी कारक जो किसी व्यक्ति के जीवन को प्रभावी बनाते हैं। इनमें सहायक उत्पाद, घर, समुदाय और व्यापक समाज शामिल हैं।

रिपोर्ट के हवाले से डब्ल्यूएचओ की भूमिका:

  • आंकड़ों के संग्रह, विश्लेषण, निगरानी और मूल्यांकन
  • राष्ट्रीय क्षमताओं का निर्माण 
  • एकीकृत और लंबे समय तक देखभाल करने के लिए स्वास्थ्य और देखभाल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण
  • उम्र के अनुकूल शहरों और समुदायों का निर्माण
  • उम्रवाद का मुकाबला करने के लिए भागीदारों के साथ काम  

सूचना:

  • अगली प्रगति रिपोर्ट 2026 में जारी की जाएगी। 
  • अंतिम प्रभाव रिपोर्ट 2029 में जारी की जाएगी।

आगे की राह: 

बुजुर्गों को बेहतर जीवन देने के लिए उम्र और बुढ़ापे के बारे में लोगों के सोचने, महसूस करने और कार्य करने के तरीके को बदलना होगा। यह सुनिश्चित करना होगा कि समुदाय वृद्ध लोगों की क्षमताओं को बढ़ावा दें, वृद्ध लोगों के प्रति उत्तरदायी बने। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाए और जरूरतमंद वृद्ध लोगों को लंबी अवधि तक देखभाल तक पहुंच प्रदान की जाए।

प्रश्न:- डिकेड ऑफ हेल्दी एजिंग 2021-2030 के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. 2050 तक 80 फीसदी वृद्ध लोग विकसित देशों में होंगे। 
  2. अंतिम प्रभाव रिपोर्ट 2029 में जारी की जाएगी।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर- (b)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न:

निम्न और मध्यम आय वाले देशों में वृद्धों की संख्या में बढ़ोत्तरी की सम्भावना है। वृद्धों के बेहतर जीवन को सुनिश्चित करने के लिए क्या प्रयास किए जा सकते हैं?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR