New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

वैश्विक अनिश्चितता के कारण निर्यात में गिरावट

प्रारम्भिक परीक्षा - वैश्विक अनिश्चितता के कारण निर्यात में गिरावट
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र- 3

चर्चा में क्यों ?

वर्ष 2022-23 में रिकॉर्ड $450 बिलियन तक पहुंचने के बाद, वर्ष 2023 -2024 की पहली तिमाही में व्यापारिक निर्यात(merchandise exports shrinking) में 15.1% की गिरावट आई है।

प्रमुख बिंदु

  • वाणिज्य मंत्रालय ने 2023-24 में निर्यात का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आंतरिक कवायद शुरूकी है। साथ ही, विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के निर्यात संवर्धन परिषदों के साथ-साथ विदेशी राजनयिक मिशनों को भी सूचित किया है कि इस पर पुनर्विचार किया जाए।
  • अप्रैल में गुड्स निर्यात में 12.6% और मई में 10.2% की गिरावट आई थी। साथ ही, जून में 22% कीयह गिरावट37 महीनों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
  • पिछले महीने का 32.7 बिलियन डॉलर का निर्यात अक्टूबर 2022 के बाद से सबसे कम था।
  • निर्यात सेवाओं के लिए जून 2023के आंकड़े अभी भी प्रतीक्षित हैं, इन अदृश्य निर्यातों(intangible exports) से विदेशी मुद्रा आय भी 2022-23 में लगभग 28% बढ़कर 325 बिलियन डॉलर हो गया।
  • एकअनुमान के मुताबिक, पहली तिमाही में सेवाओं का निर्यात 5.2% बढ़कर 80 अरब डॉलर हो गया है, जबकि गुड्स निर्यात 102 अरब डॉलर से थोड़ा अधिक है।
  • नई विदेश व्यापार नीति के अनुसार, निर्यातका लक्ष्य2030 तक 2 ट्रिलियन डॉलर प्राप्तकरना है, जिसमें सेवा और गुड्स का निर्यात एक ट्रिलियन डॉलर होगा।
  • लेकिन जिस तरह विश्व व्यापार में परिवर्तन हो रहा है, इस स्थिति में एक लक्ष्य निर्धारित करना सही नहीं है क्योंकिविश्व व्यापार संगठन ने2023 में धीमी वैश्विक व्यापार वृद्धि कापूर्वानुमान लगाया है।
  • पेट्रोलियम निर्यात पर, जिसमें पहली तिमाही में 33.2% की तेज गिरावट देखी गई है, यह काफी हद तक वैश्विक तेल की कीमतों में कमी से प्रेरित था।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

1. नई विदेश व्यापार नीति के अनुसार, निर्यातका लक्ष्य2030 तक 2 ट्रिलियन डॉलर प्राप्तकरना है।
2. 2030 तकसेवा और गुड्स का निर्यात एक ट्रिलियन डॉलर होगा।
3. विश्व व्यापार संगठन ने2023 में धीमी वैश्विक व्यापार वृद्धि के पूर्वानुमान लगाया है।

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?
(a) केवलएक
(b) केवलदो
(c) सभी तीनों
(d) कोई भी नहीं

उत्तर (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : नई विदेश व्यापार नीति के महत्व पर प्रकाश डालिए।साथ ही,भारतीय निर्यात को बढ़ावा देने वालेतत्वोंका भी उल्लेख कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR