New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

दिल्ली में ड्रैगनफ्लाई, डैमसेल्फ्लाई की संख्या में गिरावट 

प्रारंभिक परीक्षा – ड्रैगनफ्लाई, डैमसेल्फ्लाई
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ

  • दिल्ली विकास प्राधिकरण के जैव विविधता कार्यक्रम द्वारा किए गए तीन दिवसीय सर्वेक्षण से पता चला है कि राजधानी के सात जैव विविधता पार्कों में ड्रैगनफ्लाई और डैमसेल्फ्ली की कुल संख्या में पिछले साल की तुलना में मामूली गिरावट आई है।

taking-wings

गिरावट का कारण 

  • पहली छमाही में बारिश की अधिकता से बाढ़ आने से दलदली क्षेत्रों का समापन हो गया तथा इसके बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून की दूसरी छमाही में बारिश की कमी ने कीड़ों के प्रजनन चक्र और उनकी संख्या को प्रभावित किया। जिससे उनकी संख्या में गिरावट आ गई।

reproductive-cycle

  • पानी का तापमान अत्यधिक होने के कारण इन कीड़ों के लार्वा पानी में अधिक तेजी से विकसित होते हैं और जल्दी ही वयस्क भी हो जाते हैं, जिससे उनका जीवन काल कम हो जाता है । 
  • जो कीड़े गर्म पानी में विकसित होते हैं उनके पंख भी उनके शरीर के आकार की तुलना में छोटे विकसित होते हैं। जैसे-जैसे सापेक्ष पंख का आकार घटता है तो पंख पर अधिक भार बढ़ता है जिससे इन कीड़ो के पंख की फैलाव की क्षमता कम हो जाती है। इससे उनके इधर-उधर घूमने और मच्छरों सहित हानिकारक कीटों से बचने की क्षमता प्रभावित होती है।
  • इस सर्वेक्षण से पता चला है कि कुछ प्रजातियों की संख्या में वृद्धि हुई है, जबकि अन्य की संख्या में कमी आई है।   
  • ये कीड़े "ओडोनाटा" परिवार के सदस्य हैं। 

ओडोनाटा की विशेषता

  • ओडोनाटा की विशेषता बड़े गोल सिर, मिश्रित आंखें, दो जोड़ी लंबे पारदर्शी पंख और लंबे पेट जो कई भागों में बटे होते हैं। 

प्रमुख आंकड़े

dragonfly

  • कीड़ों की संख्या भी पिछले (2022)वर्ष के 3,348 से गिरकर इस वर्ष(2023) 2,563 हो गई है।
  • ओखला के पास कालिंदी बायोडायवर्सिटी पार्क में प्रजातियों की संख्या पिछले साल 16 से इस साल आठ हो गई है। 
  • वसंत कुंज के नीला हौज़ बायोडायवर्सिटी पार्क में इस साल 256 ड्रैगनफ़्लाइज़ की गिनती की गई, जो पिछले साल की 323 से कम है।
  • वसंत विहार में अरावली जैव विविधता पार्क में, गिनती की गई जो पिछले साल 555 से घटकर इस साल 344 हो गई है।

निष्कर्ष 

  • विभिन्न प्रजातियों के लिए अलग-अलग आवास आवश्यकताओं में परिवर्तन से कुछ प्रजातियों की संख्या में वृद्धि हुई है, जबकि अन्य की संख्या में कमी आई है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न: निम्नलिखित में से ओडोनाटा प्रजाति है? 

  1. अश्वमीन 
  2. डैमसेल्फ्लाई
  3. ड्रैगनफ्लाई  

उपर्युक्त में से कितने सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: मौसम चक्र में परिवर्तन कीटों के जीवन चक्र को कैसे प्रभावित कर रहा है ? विवेचना कीजिये।

स्रोत: T.I.E

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR