दिल्ली सोलर पोर्टल

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली सोलर पोर्टल (Delhi Solar Portal) का शुभारंभ किया।

दिल्ली सोलर पोर्टल के बारे में 

यह पोर्टल उपभोक्ताओं को छतों पर सौर ऊर्जा पैनल लगाने के लिए बिजली उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन का लाभ उठाने और ‘प्रोस्यूमर’ (अतिरिक्त सौर ऊर्जा उत्पन्न करने वाले बिजली उपभोक्ता) बनने में सहायता करता है।

प्रमुख लाभ 

  • इस पोर्टल से नागरिक छत पर लगे सौर पैनलों के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सौर पैनल लगाने के बाद दिल्ली के निवासी पोर्टल पर सब्सिडी एवं नेट मीटरिंग के लिए आवेदन के पात्र होंगे।
    • नेट मीटरिंग : नेट मीटरिंग का अर्थ है कि यदि कोई उभोक्ता 400 यूनिट बिजली खपत करता है और सौर ऊर्जा से 300 यूनिट बिजली उत्पन्न करता है, तो उसे केवल 100 यूनिट के लिए भुगतान करना होगा।
  • छतों पर सौर ऊर्जा पैनल लगाने से 400 यूनिट से अधिक मासिक खपत वाले लोगों को शून्य बिल प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

दिल्ली सौर नीति, 2023

  • दिल्ली सरकार द्वारा 17 मार्च, 2024 को दिल्ली सौर नीति, 2023 अधिसूचित की गई थी। 
  • इस नीति का लक्ष्य है कि वर्ष 2027 तक दिल्ली में उपभोग होने वाली 25% ऊर्जा की खपत की पूर्ति सौर ऊर्जा से हो। 
    • इस दिशा में दिल्ली की बिजली कंपनियों 3 वर्षों में 3750 मेगावाट सोलर पावर का विद्युत खरीद समझौता करेंगी। 
    • इसमें से 750 मेगावाट बिजली का उत्पादन दिल्ली में घरों, दफ्तरों की छतों पर रूफटॉप सोलर के माध्यम से किया जाएगा।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT