New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University)

प्रारंभिक परीक्षा – दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2 

चर्चा में क्यों

दिल्ली विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद ने गुरुवार 30 नवंबर 2023 को छात्रों के लिए दोहरी डिग्री प्रणाली के  प्रस्ताव को मंजूरी दी।

Delhi-University

प्रमुख बिंदु 

  • अब छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय से एक साथ दो शैक्षणिक डिग्री हासिल कर सकते हैं ।
  • एक शैक्षणिक डिग्री पूर्णकालिक भौतिक मोड के माध्यम से और दूसरा मुक्त और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से ( ओडीएल)  किया जा सकता है।
  • दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा कि यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा जारी दिशानिर्देशों के तहत किया गया है 
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020  के कार्यान्वयन के लिए तौर-तरीकों की सिफारिश करने के लिए एक समिति के गठन के 11 महीने बाद प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।
  • दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र आगामी सत्र से एक साथ दो डिग्री कर सकेंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University)

  • दिल्ली विश्वविद्यालय भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है।
  • भारत की राजधानी दिल्ली स्थित इस विश्वविद्यालय को 1922 में स्थापित किया गया था।
  • भारत के उपराष्ट्रपति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति होते है।
  • THES-QS की विश्व के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग के अनुसार यह भारत का शीर्ष गैर-आईआईटी विश्वविद्यालय है और यह 474 पायदान पर है।
  • दिल्ली विश्वविद्यालय के दो परिसर हैं जो दिल्ली के उत्तरी और दक्षिणी भाग में स्थित हैं।
  • इन्हें क्रमश: उत्तरी परिसर और दक्षिणी परिसर कहा जाता है।
  • दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना 1922 में ब्रिटिश भारत के तत्कालीन केंद्रीय विधान सभा के एक अधिनियम द्वारा एकात्मक, शिक्षण और आवासीय विश्वविद्यालय के रूप में की गई थी।
  • हरि सिंह गौर ने 1922 से 1926 तक विश्वविद्यालय के पहले कुलपति के रूप में कार्य किया।
  • वर्ष 1922 में दिल्ली में चार कॉलेज मौजूद थे: सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना 1818 में, हिंदू कॉलेज की स्थापना 1899 में, ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (तब दिल्ली कॉलेज के रूप में जाना जाता था), 1792 में स्थापित और रामजस कॉलेज की स्थापना 1917 में हुई।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. दिल्ली विश्वविद्यालय भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है।
  2. दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना 1922 में ब्रिटिश भारत के तत्कालीन केंद्रीय विधान सभा के एक अधिनियम द्वारा एकात्मक, शिक्षण और आवासीय विश्वविद्यालय के रूप में की गई थी।
  3. हरि सिंह गौर 1922 से 1926 तक दिल्ली विश्वविद्यालय के पहले कुलपति के रूप में कार्य किया।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

स्रोत : the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR