New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

डिफकनेक्ट 2.0 

चर्चा में क्यों

हाल ही में, रक्षा मंत्री ने डिफकनेक्ट 2.0 (DefConnect 2.0) कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • रक्षा उत्पादन विभाग (DDP) के तत्वावधान में रक्षा उत्कृष्टता के लिये नवाचार- रक्षा नवाचार संगठन (iDEX-DIO) द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम स्टार्ट-अप्स, उद्योग जगत और सैन्य प्रतिनिधियों को एक साथ लाकर स्वदेशी नवाचारों को बढावा देने का कार्य करेगा।
  • डिफकनेक्ट, आईडेक्स-डी.आई.ओ. से जुड़े नए अन्वेषकों को उद्योग जगत की हस्तियों के लक्षित दर्शकों के लिये अपनी क्षमताओं, उत्पादों और अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन करने का एक अनोखा अवसर प्रदान करेगा।

रक्षा उत्कृष्टता के लिये नवाचार (iDEX)

  • वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री ने आईडेक्स की शुरूआत की थी।  आईडेक्स, रक्षा नवाचार में नई क्षमताओं को विकसित करने के लिये भारत के मज़बूत विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान प्रतिभा के आधार का उपयोग करने में सक्षम है।
  • यह अनिवार्य रूप से रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों में विभिन्न हितधारकों को एक एकीकृत मंच प्रदान करता है। साथ ही यह इस क्षेत्र में प्रौद्योगिकी विकास और संभावित सहयोग की देखरेख के लिये एक छत्र संगठन की तरह कार्य करता है।
  • इसका उद्देश्य डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज (DISC) तथा ओपन चैलेंज (OC) जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जटिल चुनौतियों का महत्त्वपूर्ण समाधान खोजना है।
  • गौरतलब है कि आईडेक्स के तहत अब तक डी.आई.एस.सी. के छह राउंड और ओ.सी. के तीन राउंड लॉन्च किये जा चुके हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR