New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

डिजी यात्रा सुविधा

चर्चा में क्यों

Digi-Yatra

  • हाल ही में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने 9 हवाईअड्डों के लिए डिजी यात्रा सुविधा का उद्घाटन किया।
  • इसके साथ ही डिजी यात्रा- सक्षम हवाईअड्डों की कुल संख्या 24 हो गई है 

प्रमुख बिंदु

  • जिन 9 हवाईअड्डों पर इस सुविधा को शुरू गया, वो हैं -
  1. विशाखापत्तनम हवाईअड्डा

  2. कोयंबटूर हवाईअड्डा

  3. डाबोलिम हवाईअड्डा

  4. इंदौर हवाईअड्डा

  5. बागडोगरा हवाईअड्डा

  6. रांची हवाईअड्डा

  7. पटना हवाईअड्डा

  8. रायपुर हवाईअड्डा

  9. भुवनेश्वर हवाईअड्डा

डिजी यात्रा पहल

  • डिजी यात्रा पहल ‘चेहरे की पहचान प्रौद्योगिकी’ (Facial Recognition Technology : FRT) पर आधारित है
  • यह यात्रियों के संपर्क रहित और निर्बाध आवागमन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। 
  • 1 दिसंबर, 2022 को तीन हवाईअड्डों- नई दिल्ली, वाराणसी और बेंगलुरु पर पहली डिजी यात्रा सुविधा की शुरुआत की गई थी 
  • इस पहल के तहत हवाई अड्डों पर अपनी पहचान साबित करने हेतु विभिन्न चेक पॉइंट्स पर कागज रहित और संपर्क रहित आवागमन के लिये चेहरे की विशेषताओं का उपयोग किया जाता है।
  • डिजी यात्रा सुविधा के बाद एक यात्री के लिए हवाईअड्डे में प्रवेश का समय मैनुअल प्रक्रिया में लगने वाले औसत 15 सेकंड से घटकर 5 सेकंड रह गया है।
  • डिजी यात्रा फाउंडेशन, एक गैर-लाभकारी कंपनी है, जो डिजी यात्रा पहल के लिये नोडल एजेंसी है।

चेहरा पहचान प्रौद्योगिकी का उपयोग

  • इस सुविधा का उपयोग करने के लिये यात्रियों को आधार-आधारित सत्यापन और एक सेल्फ इमेज कैप्चर का उपयोग करके ‘डिजी यात्रा ऐप’ पर पंजीकरण करना होगा।
  • हवाई अड्डे के ई-गेट पर यात्री को पहले ‘बार कोडेड बोर्डिंग पास’ को स्कैन करना होगा जिसके पश्चात् ई-गेट पर स्थापित एफ.आर.टी. से यात्री की पहचान और यात्रा दस्तावेज को मान्य किया जाएगा। 
  • एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद यात्री ई-गेट से एयरपोर्ट में प्रवेश कर सकता है।

प्रश्न  - डिजी यात्रा पहल की शुरुआत कब की गई थी ?

(a) वर्ष 2010

(b) वर्ष 2014

(c) वर्ष 2022

(d) वर्ष 2024

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR