New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026

डिजिटल इंडिया सप्ताह-2022

चर्चा में क्यों 

हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर (गुजरात) में डिजिटल इंडिया सप्ताह-2022 का उद्घाटन किया।

मुख्य बिंदु 

  • इसका विषय है- 'नव भारत प्रौद्योगिकी प्रेरणा'। 
  • इस कार्यक्रम के दौरान कई डिजिटल पहलों की शुरूआत की गईं, जिनका उद्देश्य प्रौद्योगिकी की पहुंच बढ़ाना, जीवन को आसान बनाने के लिये सेवा वितरण को सुव्यवस्थित करना तथा स्टार्टअप को बढ़ावा देना है। 

 डिजिटल पहल 

डिजिटल इंडिया भाषिणी 

  • इसका लक्ष्य सभी भारतीयों को इंटरनेट और डिजिटल सेवाएँ उनकी भाषा में आसानी से उपलब्ध कराना है।
  • इससे कृत्रिम बुद्धिमता (AI) आधारित भाषा प्रौद्योगिकी समाधानों को तैयार करने में बहुभाषी डाटासेट का निर्माण होगा। 

डिजिटल इंडिया जेनेसिस 

इनोवेटिव स्टार्टअप्स के लिये जेन-नेक्स्ट सपोर्ट (Gen-next Support for Innovative Startups : GENESIS)- यह भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खोज करने, सहयोग करने, विकास करने एवं सफल स्टार्टअप बनाने के लिये एक राष्ट्रीय डीप-टेक स्टार्टअप कार्यक्रम है।

इंडियास्टैक डॉट ग्लोबल 

यह आधार, यू.पी.आई., डिजिलॉकर, कोविन (COWIN) टीकाकरण प्लेटफॉर्म, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस, दीक्षा प्लेटफॉर्म और आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन जैसी इंडिया स्टैक के तहत चल रहीं प्रमुख परियोजनाओं का वैश्विक भंडार है। 

माई स्कीम  

सरकारी योजनाओं तक पहुंच की सुविधा प्रदान करने के लिये यह एक सर्विस डिस्कवरी प्लेटफॉर्म है। 

मेरी पहचान

यह नागरिक लॉगिन के लिये एक नेशनल सिंगल साइन ऑन (NSSO) है, जिसमें निजी जानकारियों का एक समुच्चय कई ऑनलाइन एप्लिकेशन या सेवाओं तक पहुंच प्रदान करता है।

सीटूएस कार्यक्रम

इसका उद्देश्य स्नातक, परास्नातक और अनुसंधान के स्तरों पर सेमीकंडक्टर चिप्स के डिजाइन के क्षेत्र में जनसमूह को प्रशिक्षित करना है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR