New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पोलैंड में राज्य मीडिया का विघटन

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • पोलैंड की नई सरकार ने देश के सार्वजनिक टेलीविजन, रेडियो और समाचार एजेंसी के विघटन का फैसला लिया है।

राजनीतिक विवाद के बीच पोलैंड ने सरकारी मीडिया विघटन किया

Poland

  • डोनाल्ड टस्क की नई सरकार का कहना है कि यह विघटन राज्य द्वारा संचालित मीडिया का "निरंतर संचालन" सुनिश्चित करेगा 
  • यह प्रयास मीडिया को राजनीतिक प्रभाव से मुक्त करेगा। 
  • इस सुधार का रूढ़िवादी तीव्र विरोध कर रहें हैं।

मुख्य बिंदु -

  • दिसंबर, 2023 में पोलैंड के संस्कृति मंत्री बार्टलोमिएज सिएनकिविज़ ने राज्य के 24 घंटे के समाचार चैनल, टीवीपी इन्फो का प्रसारण बंद कर दिया। 
  • उन्होंने सार्वजनिक मीडिया के बोर्डों को भी बर्खास्त कर दिया।
  • यह कदम राज्य मीडिया में निष्पक्षता बहाल करने के लिए उठाया गया है।
  • संस्कृति मंत्री के अनुसार, उन्होंने यह फैसला एक सरकारी विधेयक को वीटो करने के राष्ट्रपति डूडा के फैसले के बाद लिया है।
  • इस विधेयक में सार्वजनिक मीडिया के लिए वर्ष, 2024 में 3 अरब ज़्लॉटी (€695m; £603m) की फंडिंग का प्रावधान किया गया है। 
  • प्रधान मंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि उनकी सरकार अब बच्चों के लिए कैंसर के इलाज और मनोरोग सहायता पर पैसा खर्च करने की योजना बना रही है।
  • हेलसिंकी फाउंडेशन फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, सार्वजनिक मीडिया में तत्काल सुधार की आवश्यकता है।
  • सार्वजनिक मीडिया पीआईएस के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान "सत्तारूढ़ दल के प्रचार मुखपत्र" बन गए थे।
  • इसने राजनीतिक और कानूनी जटिलता उत्पन्न की थी। इस कारण श्री टस्क की सरकार को इस तरह के सुधार करने पड़े। 
  • हेलसिंकी फाउंडेशन फॉर ह्यूमन राइट्स ने यह भी कहा कि, "हालांकि, हम इस बात पर ध्यान देने से नहीं चूक सकते कि सार्वजनिक मीडिया में बदलाव शुरू करने का तरीका गंभीर संदेह पैदा करता है।"

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में किस देश ने अपने देश के सार्वजनिक मीडिया का विघटन कर दिया है?

(a) अमेरिका

(b) पोलैंड

(c) भारत

(d) बांग्लादेश

उत्तर-(b)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR