New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

डोनानेमब : अल्जाइमर की नई दवा

अमेरिकी विशेषज्ञ पैनल ने अल्जाइमर की नई दवा डोनानेमब (Donanemab) के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की मंजूरी को हरी झंडी दे दी है।

डोनानेमब के बारे में

  • क्या है : मस्तिष्क में एमाइलॉइड बीटा प्रोटीन प्लेक को लक्षित करने वाला एक मोनोक्लोनल एंटीबॉडी 
    • अल्जाइमर रोग की एक विशेषता है। 
  • निर्माण : एली लिली कंपनी द्वारा
  • क्लिनिकल परीक्षण के निष्कर्ष : अल्जाइमर के शुरुआती रोगियों में संज्ञानात्मक गिरावट को धीमा करने में सक्षम किंतु पूरी तरह से बीमारी का इलाज नहीं करती है।
  • संभावित दुष्प्रभाव : मस्तिष्क में सूजन या रक्तस्राव
  • अल्जाइमर की अन्य दवा : एमाइलॉइड को लक्षित करने वाली लेकेम्बी एवं बायोजेन 

क्या है अल्जाइमर (Alzheimer)

  • अल्जाइमर एक प्रकार का डिमेंशिया है जो स्मृति, सोच एवं व्यवहार को प्रभावित करता है और अंततः लक्षण इतने गंभीर हो जाते हैं कि दैनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न होने लगती है।
  • अल्जाइमर डिमेंशिया का सबसे सामान्य कारण है। यह स्मृति एवं अन्य संज्ञानात्मक क्षमताओं की हानि के लिए एक सामान्य शब्द है। 
    • डिमेंशिया के 60-80% मामलों में अल्जाइमर रोग होता है।

क्या है डिमेंशिया (Dementia)

  • डिमेंशिया या मनोभ्रंश एक व्यापक शब्द है जिसका उपयोग ऐसे कई प्रकार के सिंड्रोम का वर्णन करने के लिए किया जाता है जिसके परिणामस्वरूप मस्तिष्क में गिरावट के कारण स्मृति, सोच और/या व्यवहार में परिवर्तन होते हैं।
  • यह 100 से अधिक दुर्लभ आनुवंशिक विकारों से जुड़े मस्तिष्क क्षति में वृद्धि के कारण होता है। 
    • यह किसी भी आयु के व्यक्ति में हो सकता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X