New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

डॉ भीमराव अंबेडकर

ambedkar

  • डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म एक दलित (हिंदू महार) परिवार में 14 अप्रैल 1891 को तत्कालीन मध्य प्रांत (मध्य प्रदेश) के एक छोटे से शहर महू में हुआ था। 
  • अंबेडकर विपुल प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं तथा विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये।
  • अंबेडकर एक प्रमुख समाज सुधारक, न्यायविद, अर्थशास्त्री, लेखक, विद्वान और विचारक थे।
  • इन्होंने 1920 में मूकनायक (द लीडर ऑफ द म्यूट) नामक एक पाक्षिक समाचार पत्र शुरू किया।
  • इसका उद्देश्य स्वराज, अस्पृश्यों की शिक्षा और अस्पृश्यता की बुराइयों जैसे मामलों पर अंबेडकर के दृष्टिकोण को सामने रखना था।
  • वर्ष 1924 में दलितों में शिक्षा और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इनके द्वारा बहिष्कृत हितकारिणी सभा, जिसे बहिष्कृत कल्याण संघ के रूप में भी जाना जाता है, की स्थापना की गई।
  • वर्ष 1930 में नासिक में कालाराम मंदिर सत्याग्रह शुरू किया, जो अछूतों के लिए मंदिर प्रवेश आंदोलन था।
  • वर्ष 1932 में अंबेडकर ने महात्मा गांधी के साथ पूना पैक्ट पर हस्ताक्षर किये।
  • इस समझौते के द्वारा क्षेत्रीय विधान सभाओं और राज्यों की केंद्रीय परिषद में एक अलग निर्वाचक मंडल के बजाय दलित वर्ग के लिए आरक्षित सीटों का प्रावधान किया गया।
  • वर्ष 1936 में, अंबेडकर ने स्वतंत्र लेबर पार्टी की स्थापना की।
  • वर्ष 1947 में डॉ भीमराव अंबेडकर स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने।
  • वर्ष 1947 में इन्हें स्वतंत्र भारत के नए संविधान की रचना के लिए

बनी संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

  • डॉ भीमराव अंबेडकर ने स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज (1947) जैसे अपने लेखन के माध्यम से राजनीतिक अर्थव्यवस्था के बारे में अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।
  • इन्होंने प्रमुख और बुनियादी उद्योगों, कृषि और बीमा क्षेत्रों के राष्ट्रीयकरण के पक्ष में तर्क दिये।
  • ये चाहते थे, कि राज्य सामूहिक खेती के लिए लोगों को केवल काश्तकारी के आधार पर कृषि भूमि आवंटित करें। 
  • 13 अक्टूबर 1935 को नासिक के निकट येवला में एक सम्मेलन में बोलते हुए अंबेडकर ने बौद्ध धर्म में अपने धर्म परिवर्तन करने की घोषणा की और कहा, "हालाँकि मैं एक अछूत हिंदू के रूप में पैदा हुआ हूँ, लेकिन मैं एक हिंदू के रूप में हरगिज नहीं मरूँगा !"
  • पुस्तकें - एनीहिलेशन ऑफ कास्ट्स, पाकिस्तान और द पार्टीशन ऑफ़ इण्डिया / थॉट्स ऑन पाकिस्तान, हू वेर दी शूद्राज़?, द कैबिनेट मिशन एंड द अनटचेबल्स, स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज, वेटिंग फॉर अवीज़ा (आत्मकथा) इत्यादि।
  • 6 दिसंबर 1956 को डॉ भीमराव अंबेडकर की मृत्यु हो गयी।
  • वर्ष 1990 में, इन्हें मरणोपरांत भारत रत्न (भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान) से सम्मानित किया गया।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X