New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

डॉ. वी. मोहिनी गिरी

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित डॉ. वी मोहिनी गिरि का 19 दिसंबर, 2023 को निधन हो गया।

Dr-V-Mohini-Giri

मुख्य बिंदु-

  • मोहिनी गिरी एक महिला अधिकार कार्यकर्ता तथा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. वीवी गिरि की बहू थीं।
  • 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद उन्होंने 1972 में वॉर विडोज़ एसोसिएशन, नई दिल्ली की शुरुआत की। 
  • डॉ. मोहिनी ने वर्ष,1979 में गिल्ड ऑफ सर्विस की स्थापना की, जो महिलाओं, वंचित बच्चों और युद्ध विधवाओं को सशक्त बनाने के लिए समर्पित थी।
  • वह वर्ष1995 से वर्ष 1998 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं। 
  • डॉ. गिरी ने  केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।
  • डॉ. गिरी दक्षिण एशिया में शांति के लिए महिला पहल की संस्थापक ट्रस्टी तथा नवदान्य, जस्टिस सुनंदा भंडारे फाउंडेशन, फाउंडेशन फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस एंड एक्सेस (एफएईए)  जैसे विभिन्न संगठनों की ट्रस्टी थीं।  
  • गिरि न्यूयॉर्क स्थित अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी ‘द हंगर प्रोजेक्ट’ के बोर्ड  की सदस्य भी थीं । 
  • डॉ. गिरी को उनके काम के लिए 2007 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • गिल्ड फॉर सर्विस के 50 वर्षों और डॉ. गिरी के योगदान की स्मृति में फिल्म निर्माता मीरा दीवान द्वारा निर्देशित एक वृत्तचित्र ‘स्टिल वी राइज: द पैशन एंड कम्पैशन ऑफ मोहिनी गिरी ' फरवरी, 2023 में प्रदर्शित की गई थी। 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न-  डॉ. वी. मोहिनी गिरी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। 

  1.  वह ‘वॉर विडोज़ एसोसिएशन’ की संस्थापक थीं।
  2.  वह गिल्ड ऑफ सर्विस की संस्थापक थीं।
  3.  वह राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं। 
  4.  उन्होंने केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a)केवल 1 और 2

(b)केवल 2 और 3

(c) केवल 1, 2 और 3

(d)1, 2, 3 और 4

उत्तर- (d)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR