New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

रूस  द्वारा तैयार ‘वफादारी समझौता' मसौदा  (Draft of 'loyalty pact' prepared by Russia)

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2

संदर्भ-

  • रूसी आंतरिक मंत्रालय (Russian interior ministry) ने एक "वफादारी प्रतिज्ञा" मसौदा कानून तैयार किया है, जिस पर विदेशियों को रूस में प्रवेश करने पर हस्ताक्षर करना होगा क्योंकि सरकार यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में सार्वजनिक असंतोष पर और भी कड़े नियंत्रण पर विचार कर रही है।

'loyalty-pact

मुख्य बिंदु-

  • फरवरी,2022 में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सेना भेजने के बाद कई सख्त कानून बनाएं हैं, जो सेना को बदनाम करने को गैरकानूनी बताते हैं।
  • यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से रूस ने उन विदेशियों पर कई प्रतिबंध लगाए हैं जिन्हें वह "अमित्र देश" कहता है, जिसका अर्थ है कि जिन्होंने यूक्रेन में युद्ध को लेकर उस पर प्रतिबंध लगाए हैं।
  • इन कानूनों के आधार पर अदालतों ने विपक्षी कार्यकर्ताओं को लंबी जेल की सजा सुनाई है।
  • यह मसौदा कानून तब आया है, जब रूसी सर्वोच्च न्यायालय अंतर्राष्ट्रीय एलजीबीटी सामाजिक आंदोलन को चरमपंथी आंदोलन के रूप में मान्यता देने पर विचार कर रहा है।
  • नवंबर,2023 में पुतिन ने रूसी परिवारों से कम से कम सात या आठ बच्चे पैदा करने का आह्वान करते हुए कहा था कि रूस एक विशाल जनसांख्यिकीय संकट का सामना कर रहा है जो उसके दुश्मनों के लिए लाभदायक हो सकता है।
  • मसौदा कानून "एक पुरुष और एक महिला के बीच विवाह की संस्था की अवधारणा और परिवार, मातृत्व, पितृत्व और बचपन से जुड़े मूल्यों" पर सवाल उठाने से भी मना करेगा।
  • मसौदा कानून में कहा गया है, "रूस में प्रवेश करने पर, विदेशियों को कानूनी तौर पर गैर-पारंपरिक यौन संबंधों का प्रचार करने से बचना होगा।"
  • मसौदे को कानून बनाने के लिए इसे रूस की संसद के निचले सदन राज्य ड्यूमा में पेश किया जाएगा। 
  • हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति पुतिन के पास पहुँचने से पूर्व इसे एक समिति द्वारा समीक्षा और कई रीडिंग से गुजरना होगा।
  • ड्यूमा की सीआईएस मामलों की समिति के अध्यक्ष ने कहा कि मसौदा कानून अच्छी तरह से उन्नत है और आंतरिक मंत्रालय, सरकार, राष्ट्रपति प्रशासन के साथ-साथ उनकी समिति द्वारा इस पर काम किया जा रहा है।

वफादारी समझौता-

  • मसौदा कानून आंतरिक मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया है और यह रूस में प्रवेश करने वाले सभी विदेशियों को एक समझौते पर हस्ताक्षर करना पड़ेगा।
  • यह कानून विदेशियों को रूस के आधिकारिक नीति की आलोचना करने, सोवियत सैन्य इतिहास को बदनाम करने या पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों का उल्लंघन करने से रोकेगा।
  • रूस में प्रवेश करने वाले सभी विदेशियों को रूसी संघ के सार्वजनिक अधिकारियों की गतिविधियों में हस्तक्षेप करने, रूसी संघ की विदेशी और घरेलू राज्य नीति, सार्वजनिक अधिकारियों को किसी भी रूप में बदनाम करने से प्रतिबंधित किया जाएगा।
  • इस समझौते में नैतिकता, परिवार, गैर-पारंपरिक यौन संबंधों के बारे में प्रचार और इतिहास से संबंधित मामले भी शामिल होंगे।
  • विशेष रूप से विदेशियों को पितृभूमि की रक्षा में सोवियत लोगों की उपलब्धि और फासीवाद पर जीत में इसके योगदान के बारे में ऐतिहासिक सच्चाई को विकृत करने से रोका जाएगा।
  • यह मसौदा कानून किन विदेशियों पर लागू होगा, अभी यह स्पष्ट नहीं है।
  • यदि यह मसौदा कानून बन जाता है, तो समझौते का पालन न करने पर क्या सजा होगी इस पर रूस ने अभी कुछ नहीं कहा है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

 प्रश्न- हाल ही में किस देश ने अपने देश में प्रवेश करने वाले विदेशियों के लिए "वफादारी प्रतिज्ञा" मसौदा कानून तैयार किया है?

(a) चीन

(b) अफगानिस्तान

(c) रूस

(d) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- रूस द्वारा निर्मित वफादारी समझौता मसौदा कानून के प्रावधानों को स्पष्ट करें। यह किस प्रकार रूस के विदेश नीति को प्रभावित करेगा? विवेचना करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR