New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

वर्ष 2023 में भूकंप गतिविधि में वृद्धि के कारण

प्रारम्भिक परीक्षा – वर्ष 2023 में भूकंप गतिविधि में वृद्धि के कारण
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 और 3

संदर्भ:

  • केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री श्री किरण रिजिजू के द्वारा 6 दिसंबर, 2023 को लोकसभा में भूकंप गतिविधि में वृद्धि के मुख्य कारणों के संदर्भ में एक लिखित उत्तर प्रस्तुत किया गया है।

earthquake

प्रमुख बिंदु 

  • केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री श्री किरण रिजिजू के अनुसार, वर्ष 2023 में भूकंप गतिविधि में वृद्धि का मुख्य कारण पश्चिमी नेपाल में अल्मोडा फॉल्ट का सक्रिय होना है। 
  • अल्मोड़ा फॉल्ट :यह एक उच्च कोण वाली गतिशील टेक्टोनिक प्लेट है, जो उत्तर में आंतरिक लघु हिमालय के गढ़वाल समूह को दक्षिण में बाहरी लघु हिमालय के जौनसार और दुदाटोली समूहों से अलग करता है। 
  • इस सक्रियता के कारण 24 जनवरी, 2023, 3 अक्टूबर, 2023 और 3 नवंबर, 2023 को महत्वपूर्ण भूकंप आए। 
  • इन मुख्य झटकों के बाद वर्ष 2023 में भूकंपों की आवृत्ति में वृद्धि हुई है। 
  • नेपाल, भारत के उत्तरी भाग में हिमालय के अत्यधिक भूकंप सक्रिय क्षेत्र में स्थित हैं। 
  • इस क्षेत्र में भारतीय प्लेट का यूरेशियन प्लेट से टकराव के कारण अक्सर भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं।

Eurasian-Plate

  • पिछले 3 वर्षों के दौरान राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली द्वारा दर्ज किए गए इन क्षेत्रों में भूकंप की घटनाओं का विवरण नीचे दिया गया है:

भूकंप की तीव्रता सीमा

अवधि के दौरान भूकंपों की संख्या

साल 2020

साल 2021

साल 2022

जनवरी से नवंबर 2023

3.0 से 3.9

42

41

41

97

 

4.0 से 4.9

18

18

20

21

5.0 से 5.9

1

1

3

4

6.0 से 6.9

0

0

1

2

  • भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने ज़ोन II से V तक भारत का भूकंपीय ज़ोन का  मानचित्र प्रकाशित किया है, जो भूकंप प्रतिरोधी इमारतों के निर्माण के लिए आवश्यक इंजीनियरिंग कोड और प्रथाओं को लागू करने के लिए दिशानिर्देश प्रदान करता है।

BIS

  • श्री किरण रिजिजू के अनुसार, भूकंप से संबंधित घटनाओं के लिए तैयारियों और प्रतिक्रिया को बढ़ाने के लिए भूकंप अभ्यास, जागरूकता कार्यक्रम, भूकंप प्रबंधन जैसे विभिन्न सुरक्षा उपायों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) जिम्मेदार एजेंसी के रूप में कार्य कर रही है।

    ndma

    राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) : 

    • भारत सरकार ने आपदाओं और उनसे जुड़े मामलों अथवा उनके कारण हुई दुर्घटनाओं के कारगर प्रबंधन की व्यवस्था के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 23 दिसंबर, 2005 को अधिनियमित किया है। 
    • यह अधिनियम आपदाओं के दुष्प्रभावों को रोकने तथा प्रशमित करने और किसी आपदा की परिस्थिति में तुरंत राहत हेतु सरकार के विभिन्न पक्षों द्वारा उपायों को सुनिश्चित करके, आपदा प्रबंधन योजनाओं को तैयार करने तथा उनके कार्यान्वयन की मॉनीटरिंग के लिए संस्थानिक प्रक्रम को निर्दिष्ट करता है।
    • इसका गठन 30 मई, 2005 को भारत सरकार के एक कार्यकारी आदेश द्वारा किया गया था। 

    प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- वर्ष 2023 में भूकंपों की आवृत्ति में वृद्धि के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

    1. भूकंप गतिविधि में वृद्धि का मुख्य कारण पश्चिमी नेपाल में अल्मोडा फॉल्ट का सक्रिय होना है। 
    2. भारतीय प्लेट का यूरेशियन प्लेट से टकराव के कारण अक्सर भूकंप की आवृत्ति में वृद्धि हुई है।
    3. इसका मुख्य कारण उत्तराखंड में अत्यधिक उत्खनन कार्य होना है। 

    उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

    (a) केवल एक

    (b) केवल दो

    (c) सभी तीन

    (d) कोई भी नहीं

    उत्तर :(b)

    « »
    • SUN
    • MON
    • TUE
    • WED
    • THU
    • FRI
    • SAT
    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR
    X