New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ई-डार पोर्टल

चर्चा में क्यों 

हाल ही में, सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ई-डार (e-Detailed Accident Report : e-DAR) नामक पोर्टल विकसित किया है।

प्रमुख बिंदु

  • इसको एकीकृत सड़क दुर्घटना डटाबेस (Integrated Road Accident Database : iRAD) से जोड़ा जाएगा। 90% से अधिक आवेदनों को आई.आर.ए. डी. से सीधे इस पोर्टल पर भेज दिया जाएगा।
  • पुलिस, सड़क प्राधिकरणों, चिकित्सालयों आदि जैसे हितधारकों को ई-डी.ए.आर. फॉर्म के लिये बहुत कम जानकारी दर्ज करने की आवश्यकता होती है। ई-डी.ए.आर. इस प्रकार से आई.आर.ए.डी. का विस्तार और ई-संस्करण होगा।
  • इस पोर्टल को ‘वाहन’ (Vaahan) जैसे अन्य सरकारी पोर्टलों से जोड़ा जाएगा जिससे ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के पंजीकरण के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी।

जाँच में सहयोग 

  • यह पोर्टल दुर्घटनाग्रस्त वाहनों, दुर्घटना की तिथि और प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या की व्यापक छानबीन कर फर्जी दावों के खिलाफ जाँच करेगा।
  • यह पोर्टल मानचित्र के साथ दुर्घटना स्थल की सटीक जियो टैगिंग प्रदान करेगा। दुर्घटना स्थल का फोटो और वीडियो, क्षतिग्रस्त वाहनों, घायलों, प्रत्यक्षदर्शियों आदि का विवरण तुरंत इस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
  • राज्य पुलिस के अलावा, लोक निर्माण विभाग या स्थानीय निकाय के इंजीनियर को मोबाइल पर एक अलर्ट प्राप्त होगा और संबंधित अधिकारी जाँच करने तथा सड़क के डिजाइन जैसे आवश्यक विवरण को फीड करने के लिये दुर्घटनास्थल का दौरा करेगा।
  • इसके माध्यम से दुर्घटनाओं से बचाव और सुरक्षा समाधान के लिये ‘दुर्घटना हॉटस्पॉट’ की पहचान भी की जाएगी।
  • बीमा कंपनियों के परामर्श से डिज़ाइन किया गया यह वेब पोर्टल सड़क दुर्घटनाओं पर तत्काल जानकारी प्रदान करेगा और दुर्घटना मुआवजे के दावों में तेजी लाने में मदद करेगा।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X