New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ईट राइट स्टेशन प्रमाणन

(प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नपत्र-1 : सतत् विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र में की गई पहल आदि)

चर्चा में क्यों 

हाल ही में, भोपाल रेलवे स्टेशन को यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाला पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिये 4-स्टार ‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाणन से सम्मानित किया गया।  

प्रमुख बिंदु 

  • यह प्रमाणीकरण भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा मानक खाद्य भंडारण और स्वच्छता नियमों का पालन करने वाले रेलवे स्टेशनों को प्रदान किया जाता है। 
  • यह प्रमाणन उन रेलवे स्टेशनों को प्रदान किया जाता है, जो यात्रियों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन प्रदान करने में मानक स्थापित करते हैं। 
  • 4-स्टार रेटिंग यात्रियों के लिये सुरक्षित और स्वच्छ भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु स्टेशन द्वारा पूर्ण अनुपालन को दर्शाती है। यह प्रमाणीकरण ‘ईट राइट इंडिया’ अभियान का हिस्सा है।
  • यह प्रमाणीकरण प्राप्त करने वाले अन्य रेलवे स्टेशनों में दिल्ली का आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस; (मुंबई), मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन; (मुंबई), वडोदरा रेलवे स्टेशन और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन शामिल हैं। 

‘ईट राइट इंडिया’ अभियान

इस अभियान को एफ.एस.एस.ए.आई. द्वारा क्रियान्वित किया जाता है। इसका उद्देश्य सुरक्षित, स्वस्थ और टिकाऊ भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये देश की खाद्य प्रणाली में परिवर्तन करना है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR