‘एकलव्य’ ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में भारतीय सेना ने अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए ‘एकलव्य’ ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

एकलव्य प्लेटफॉर्म 

  • इस प्लेटफॉर्म को गांधीनगर स्थित “भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू सूचना विज्ञान संस्थान” द्वारा विकसित किया गया है 
  • इस प्लेटफॉर्म को आर्मी डेटा नेटवर्क पर होस्ट किया गया है और इसमें एक स्केलेबल आर्किटेक्चर है। 
  • यह मुख्यालय आर्मी ट्रेनिंग कमांड को भारतीय सेना के किसी भी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान को सहजता से एकीकृत करने में सक्षम बनाता है
  • यह प्रत्येक व्यापक श्रेणी के पाठ्यक्रमों की मेजबानी करने में सक्षम है। 
  • इसमें अध्ययनरत अधिकारियों को एक साथ कई पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण करने की अनुमति है। 
  • एकलव्य प्लेटफार्म में खोज योग्य “नॉलेज हाईवे” की कार्यक्षमता भी है
  • इसमें विभिन्न पत्रिकाएं, शोध पत्र और लेख आदि एक ही विंडो के अंतर्गत अपलोड किए जाते हैं।
  • यह अधिकारियों में सतत व्यावसायिक सैन्य शिक्षा को प्रोत्साहित करने, मौजूदा शारीरिक पाठ्यक्रम को समृद्ध बनाने, विशेषज्ञ नियुक्तियों के लिए अधिकारियों को तैयार करने और डोमेन विशेषज्ञता को प्रोत्साहित करने में सहायता करेगा।

एकलव्य प्लेटफॉर्म पर पाठ्यक्रमों की तीन श्रेणियां हैं

  1. पहली श्रेणी - ‘प्री-कोर्स प्रिपरेटरी कैप्सूल’ 
  2. दूसरी श्रेणी - नियुक्ति या विशिष्ट असाइनमेंट-संबंधी पाठ्यक्रम
  3. तीसरी श्रेणी - प्रोफेशनल डेवलपमेंट सूट

प्रश्न  - हाल ही में भारतीय सेना ने अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए कौन से ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया ?

(a) अर्जुन 

(b) करन 

(c) द्रोणाचार्य 

(d) एकलव्य

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT