लुप्तप्राय बोर्नियो हाथी

चर्चा में क्यों 

बोर्नियो द्वीप के मलेशियाई हिस्से सबा और इंडोनेशियाई हिस्से कालीमंतन के जंगलों के मूलरूप से पाए जाने वाले ‘बोर्नियो हाथियों’ को अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की लाल सूची में 'लुप्तप्राय' के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

BORNIO

बोर्नियो हाथी के बारे में 

  • बोर्नियो हाथी एशियाई हाथियों की सबसे छोटी उप-प्रजाति है, जो बोर्नियो द्वीप की स्थानिक प्रजाति भी है। 
  • वैज्ञानिक नाम :  एलीफस मैक्सिमस बोर्नेंसिस
    • इन्हें बोर्नियो पिग्मी हाथी भी कहा जाता है।
  • एशिया और अफ्रीका के अन्य हाथियों की तरह, बोर्नियो हाथी शाकाहारी होते हैं। उनके आहार में घास, पत्ते, छाल और फलों सहित विभिन्न प्रकार की वनस्पतियाँ शामिल होती हैं।

संरक्षण स्थिति एवं संकट का कारण 

  • IUCN और एशियाई हाथी विशेषज्ञ समूह (AsESG) की विशेषज्ञ टीम द्वारा की गई ट्रैकिंग के आंकड़ों के अनुसार, बोर्नियो हाथियों की वर्तमान आबादी लगभग 1,000 हाथियों की संख्या है और इसमें से लगभग 400 वयस्क ही प्रजनन योग्य है। 
  • पिछले चार दशकों में, इनके वन आवास का आधे से अधिक (60%) मुख्य रूप से कटाई और वाणिज्यिक तेल पाम वृक्षारोपण के विस्तार के कारण नष्ट हो गया है। 
  • इसके अतिरिक्त, सड़कों और मानव बस्तियों जैसे रैखिक बुनियादी ढांचे ने हाथियों की उनके मुख्य निवास क्षेत्रों के बीच स्थानांतरित होने की क्षमता को बाधित कर दिया है, जिससे उनकी दुर्दशा और बढ़ गई है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.