New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारत और सऊदी अरब के मध्य ऊर्जा समझौता 

प्रारम्भिक परीक्षा – ऊर्जा
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ

  • भारत और सऊदी अरब ने ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

 Saudi-Arabia

प्रमुख बिंदु

  • भारत सरकार और सऊदी अरब की सरकार के मध्य 10 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में समझौता किया गया। 

भारत और सऊदी अरब निम्नलिखित क्षेत्रों में सहयोग करेंगे:

  • नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, हाइड्रोजन, बिजली और दोनों देशों के बीच ग्रिड इंटरकनेक्शन, पेट्रोलियम, प्राकृतिक तेल एवं गैस, सामरिक पेट्रोलियम भंडार और ऊर्जा सुरक्षा और भंडारण के क्षेत्र में द्विपक्षीय निवेश को प्रोत्साहित करना।
  • जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए सर्कुलर इकोनॉमी और इसकी प्रौद्योगिकियों जैसे: कार्बन कैप्चर, उपयोग और भंडारण के मध्य सहयोग।
  • ऊर्जा के क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन, नवाचार और साइबर-सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को बढ़ावा देना।
  • ऊर्जा, आपूर्ति श्रृंखला और इसकी प्रौद्योगिकियों के सभी क्षेत्रों से संबंधित सामग्रियों, उत्पादों और सेवाओं को स्थानीयकृत करने के लिए दोनों देशों के बीच गुणात्मक साझेदारी विकसित करने पर काम करना।
  • ऊर्जा के क्षेत्र में विशेषज्ञता वाली कंपनियों के साथ सहयोग को मजबूत करना ।
  • ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित कोई अन्य क्षेत्र जिस पर दोनों देश सहमत हों।

समझौते से लाभ 

  • इस समझौते से भारत और सऊदी अरब के बीच ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी विकसित होगी। 
  • यह समझौता जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में ऊर्जा परिवर्तन और वैश्विक ऊर्जा प्रणाली में बदलाव के लिए भारत के प्रयासों का समर्थन करेगा।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- सितंबर, 2023 में भारत ने किस खाड़ी देश के साथ ऊर्जा समझौता किया है?

(a) ओमान 

(b) यमन

(c) संयुक्त अरब अमीरात 

(d) सऊदी अरब

उत्तर - (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न -  ऊर्जा संकट के प्रभावों को कम करने में भारत और सऊदी अरब के मध्य हुए ऊर्जा समझौते के महत्त्व का उल्लेख करें? 

स्रोत:pib

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X