New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026 Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026

एंटरोबैक्टर बुगांडेंसिस

वैज्ञानिकों ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर विभिन्न स्थानों पर एंटरोबैक्टर बुगंडेंसिस (Enterobacter bugandensis) नामक बैक्टीरिया के उत्परिवर्तित उपभेदों (Mutated Strains) की खोज की है। 

विशेषताएँ

  • एंटरोबैक्टर बुगंडेंसिस बैक्टीरिया सामान्यत: मिट्टी, सीवेज एवं मनुष्यों व जानवरों के जठरांत्र संबंधी मार्ग में पाए जाते हैं। ये मुख्यत: मनुष्यों में अस्पताल से होने वाले संक्रमणों से संचारित होते हैं।
  • ये बैक्टीरिया (रक्त में बैक्टीरिया), एंडोकार्डिटिस, सेप्टिक गठिया, ऑस्टियोमाइलाइटिस, त्वचा व कोमल ऊतक संक्रमण, निचले श्वसन मार्ग, मूत्र मार्ग और पेट के अंदर के संक्रमण का कारण बन सकते हैं। 
  • आई.एस.एस. के अलग-थलग वातावरण में ये स्ट्रेन समय के साथ उत्परिवर्तित हुए हैं और पृथ्वी पर अपने समकक्षों से आनुवंशिक रूप से भिन्न हो गए हैं।
  • श्वसन प्रणाली को संक्रमित करने वाले इस बग को प्राय: 'सुपरबग' के रूप में वर्णित किया जाता है क्योंकि यह कई दवाओं के लिए प्रतिरोधी है।
  • स्पेसबग अंतरिक्ष यात्रियों या रॉकेट पर सह-यात्री के साथ आई.एस.एस. पर पहुंचते हैं।
    • हालाँकि, कुछ सूक्ष्मजीव निवासी अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सकारात्मक रूप से भी प्रभावित करते हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X