New
Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM

एनवायरमेंट कंट्रोल एंड लाइफ सपोर्ट सिस्टम

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, ईसीएलएसएस,  इसरो, गगनयान मिशन
मुख्य परीक्षा:  सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ:

गगनयान के लिए एनवायरमेंट कंट्रोल एंड लाइफ सपोर्ट सिस्टम (ईसीएलएसएस) को विश्व के देशों द्वारा देने से मना करने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इसे अपने देश में विकसित करने का फैसला किया है।

Life-Support-System

 एनवायरमेंट कंट्रोल एंड लाइफ सपोर्ट सिस्टम (ईसीएलएसएस):

  • सांस लेने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करता है।
  • केबिन की हवा से कार्बन डाइऑक्साइड को हटाता है।
  • कार्बन डाइऑक्साइड से ऑक्सीजन को पुनर्प्राप्त और पुनर्चक्रित करता है।
  • केबिन की हवा से कणों और सूक्ष्मजीवों को फ़िल्टर करता है।
  • केबिन का दबाव, तापमान और आर्द्रता के स्तर को नियमित करता है।
  • स्टेशन के प्रत्येक कमरे या मॉड्यूल के बीच केबिन में हवा वितरित करता है।
  • विभिन्न स्रोतों से पुनर्चक्रित पानी को शुद्ध करके वापस पीने योग्य पानी में बदल देता है।

Gaganyaan-Mission

गगनयान मिशन:

  • यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का एक मानव मिशन है।
  • इसके तहत सदस्यों के दल को 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजने की योजना है।
  • यह तीन दिवसीय मिशन है।
  • अंतरिक्ष में भेजे गए यात्रियों को सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाना है।
  • इसे 2025 में भेजने की योजना है।

isro

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो):

  • यह भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के तहत एक अंतरिक्ष एजेंसी है।
  • 1962 में 'अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए भारतीय राष्ट्रीय समिति' (इनकोस्पार) के रूप में इसकी स्थापना की गई थी।  
  • 15 अगस्त 1969 को एक संगठन के रूप में इसका पुनर्गठन किया गया और इसे वर्तमान इसरो कहा जाने लगा।
  • इसका मुख्यालय कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु शहर में है।
  • इसका लक्ष्य अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान और ग्रहों की खोज़ को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय विकास के लिये अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना है।

प्रश्न:-  निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. ‘गगनयान’ इसरो का एक मानव मिशन है।
  2. इसरो का मुख्यालय बेंगलुरु में है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर-   (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एनवायरमेंट कंट्रोल एंड लाइफ सपोर्ट सिस्टम की उपयोगिता को स्पष्ट करें है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR