New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

ई.वी. चार्जिंग स्टेशनों का तैयार होता आधारभूत ढाँचा 

चर्चा में क्यों

सरकारी स्वामित्व वाली देश के सबसे बड़े तेल निगम ‘इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन’ ने 1,000 इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये हैं।

प्रमुख बिंदु

  • कंपनी का लक्ष्य आगामी तीन वर्षों में 10,000 ईंधन स्टेशनों पर ई.वी. चार्जिंग की सुविधा प्रदान करना है। यह निर्बाध आवागमन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन को प्रोत्साहित करेगा।
  • इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के पास कई राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 500 से अधिक कस्बों और शहरों में ई.वी. चार्जिंग पॉइंट हैं। 
  • कंपनी अगले तीन वर्षों में देश भर में राजमार्गों को ई-हाईवे में बदलने के लिये 3,000 से अधिक चार्जिंग स्टेशनों का आधार तैयार करने की योजना बना रही है।

ई.वी. चार्जिंग स्टेशन के क्षेत्र में विद्युत मंत्रालय का प्रयास

  • सरकार देश भर में सार्वजनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के आधारभूत संरचना का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में प्रमुख शहरों और राजमार्गों पर तेल विपणन कंपनियों की ओर से 22,000 ई.वी. चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जाएँगे।
  • सरकार ने निजी और सार्वजनिक एजेंसियों को शामिल करके चार्जिंग बुनियादी ढाँचे को बढ़ाने का प्रयास किया है। विद्युत मंत्रालय की योजना 3×3 किमी. ग्रिड क्षेत्र में एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की है।
  • हाल ही में, भारी उद्योग विभाग ने 25 राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे के लिये 1576 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी दी है जो इन एक्सप्रेस-वे व राजमार्गों के दोनों ओर प्रत्येक 25 किमी. की सीमा में स्थित होंगे।
  • विद्युत मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार, देश के 9 बड़े शहरों में सार्वजनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों की संख्या में 2.5 गुना वृद्धि हुई है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR