New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति-2023 (EXERCISE HARIMAU SHAKTI-2023)

प्रारंभिक परीक्षा – एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति-2023
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

भारतीय और मलेशियाई सेना के बीच संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास ‘एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023’,  23 अक्टूबर 2023 से भारत के उमरोई छावनी (मेघालय) में शुरू हुआ।

Exercise-Harimau-Shakti-2023

प्रमुख बिंदु 

  • ‘एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023’, 23 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक चलेगा। 
  • भारतीय दल का प्रतिनिधित्व राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन कर रही है, तो वहीं मलेशियाई सेना के 5वीं रॉयल बटालियन के सैनिक शामिल हैं। 
  • इस अभ्यास का पिछला संस्करण नवंबर 2022 में पुलाई, क्लुआंग, मलेशिया में आयोजित किया गया था।
  • इस दौरान दोनों दल एक संयुक्त कमांड पोस्ट और एक इंटिग्रेटेड सर्विलेंस ग्रिड के साथ संयुक्त सर्विलेंस सेंटर स्थापित करेंगे। 
  • इस अभ्यास में ड्रोन, यूएवी और हेलीकॉप्टरों का भी उपयोग किया जाएगा।
  • इस अभ्यास का मुख्य फोकस उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, सामरिक स्तर पर अभ्यास का संचालन पर रहेगा।
  • इसका उद्देश्य उप-पारंपरिक परिदृश्य में मल्टी डोमेन ऑपरेशन के संचालन के लिए सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।
  • प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान दोनों पक्ष एक संयुक्त कमान पोस्ट स्थापित करेंगे और एक संयुक्त निगरानी केंद्र के साथ एक एकीकृत निगरानी ग्रिड बनाएंगे।
  • दोनों पक्ष जंगल/अर्धशहरी/शहरी परिवेश में संयुक्त बलों के नियोजन का पूर्वाभ्यास करेंगे। 
  • इसके अलावा, खुफिया जानकारी एकत्र करने,उनका मिलान और प्रसार अभ्यास का भी पूर्वाभ्यास किया जाएगा। 
  • दोनों  सेनाएं घायलों के प्रबंधन और युद्ध क्षेत्र में घायल हुए जवानों को सुरक्षित जगह ले जाने का भी अभ्यास करेंगे।
  • दोनों सेनाएं बटालियन स्तर पर लॉजिस्टिक्स प्रबंधन और सर्वाइवल प्रशिक्षण अभ्यास पर चर्चा करेंगे।
  • यह प्रशिक्षण अभ्‍यास मुख्य रूप से उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, सामरिक स्तर पर अभ्यास आयोजित करने और एक दूसरे के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर केंद्रित होगा।
  • ‘एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023’ का उद्देश्य भारतीय सेना और मलेशियाई सेना के बीच रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाना है, जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. भारतीय और मलेशियाई सेना के बीच संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास ‘एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023’ से भारत के उमरोई में हुआ।
  2. इस अभ्यास का पिछला संस्करण नवंबर 2022 में पुलाई, क्लुआंग, मलेशिया में आयोजित किया गया था।
  3. एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023’ का उद्देश्य भारतीय सेना और मलेशियाई सेना के बीच रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाना है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक  

(b) केवल दो 

(c) सभी तीन  

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास से क्या अभिप्राय है? क्या संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास दो देशों के बीच संबंधों को बेहतर करने में मदद कर सकता है? चर्चा कीजिए।

स्रोत:pib

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X