New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास-23 ( EXERCISE YUDH ABHYAS-23) 

प्रारंभिक परीक्षा - एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास-23
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-

चर्चा में क्यों

अलास्का के फोर्ट वेनराइट में होने वाले एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास-23 के लिए भारतीय सेना की एक टुकड़ी संयुक्त राज्य अमेरिका रवाना।

प्रमुख बिंदु :

  • एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास का 19वां संस्करण 25 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक फोर्ट वेनराइट, अलास्का, अमेरिका में आयोजित किया जा रहा है।
  • यह भारतीय सेना और अमेरिकी सेना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाला वार्षिक अभ्यास है।
  • अभ्यास का पिछला संस्करण नवंबर 2022 में भारत के उत्तराखंड के औली में आयोजित किया गया था।
  • इस दौरान दोनों देशों के सैन्य बल संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सहयोग बढ़ाने के लिए आवश्यक सामरिक अभ्यासों की एक श्रृंखला का अभ्यास करेंगे। साथ ही दोनों पक्षों के भाग लेने वाले सैन्य अधिकारी आपसी अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए विस्तृत चर्चा करेंगे।
  • इस अभ्यास में ब्रिगेड स्तर पर दुश्मन के खिलाफ एकीकृत युद्ध समूहों की पहचान, ब्रिगेड/बटालियन स्तर पर एकीकृत निगरानी ग्रिड, हेलिबोर्न/एयरबोर्न एवं फोर्स मल्टीप्लायरों की तैनाती,रसद और हताहत प्रबंधन, निकासी और युद्ध चिकित्सा सहायता, ऊंचाई वाले क्षेत्रों और अत्यंत प्रतिकूल मौसम आदि स्थितियों में अभ्यास आयोजित किया जायेगा।
  • इस अभ्यास में विचारों के आदान-प्रदान और सर्वोत्तम अभ्यास जैसे युद्ध इंजीनियरिंग, बाधा निवारण, बारूदी सुरंग और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस सहित युद्ध कौशल की एक विस्तृत श्रृंखला को भी शामिल किया जाएगा।
  • एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास-23 से दोनों सेनाओं को एक-दूसरे से सीखने में मदद मिलेगी और सेनाओं के बीच संबंध मजबूत होंगे।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास का 19वां संस्करण 25 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक फोर्ट वेनराइट अलास्का अमेरिका में आयोजित किया जा रहा है।
  2. एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास  का पिछला संस्करण नवंबर 2022 में भारत के उत्तराखंड के औली में आयोजित किया गया था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1  

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास-23 क्या है? एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास के प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

स्रोत: pib

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR