New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विस्तार

प्रारंभिक परीक्षा 

(आर्थिक और सामाजिक विकास)

मुख्य परीक्षा

(सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 2 : केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन)

संदर्भ 

हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के लाभार्थी कवरेज में विस्तार को मंजूरी प्रदान की है। 

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में नवीनतम संशोधन 

  • नवीनतम संशोधन के तहत आय को आधार बनाए बिना 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य कवरेज के लिए AB PM-JAY का लाभ उठाने के पात्र होंगे। 
  • इससे लगभग छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को लाभ होगा जिन्हें 5 लाख रुपए का नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा कवर प्राप्त होगा। 
  • पात्र वरिष्ठ नागरिकों को AB PM-JAY के तहत एक नया अलग कार्ड जारी किया जाएगा।
  • AB PM-JAY के तहत पहले से ही कवर किए गए परिवारों के 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलेगा। 
    • उन्हें इसको 70 वर्ष से कम आयु के परिवार के अन्य सदस्यों के साथ साझा नहीं करना होगा। 
  • 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो पहले से ही केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS), पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS), आयुष्मान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) जैसी अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, वे अपनी मौजूदा योजना या AB PM-JAY का विकल्प चुन सकते हैं।
  • 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत हैं, वे भी AB PM-JAY के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे। 

क्या है AB PM-JAY योजना 

  • AB PM-JAY दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना है। 
  • यह वर्तमान में 55 करोड़ व्यक्तियों को माध्यमिक एवं तृतीयक देखभाल के उद्देश्य से अस्पताल में भर्ती होने के लिए प्रति वर्ष प्रति परिवार ₹5 लाख का स्वास्थ्य कवर प्रदान करती है।
  • पात्र परिवारों के सभी सदस्य (चाहे उनकी आयु कुछ भी हो) इस योजना के अंतर्गत आते हैं। 
  • इस योजना ने 7.37 करोड़ अस्पताल में भर्ती लोगों को कवर किया है, जिनमें 49% महिला लाभार्थी शामिल हैं। 

योजना का निरंतर विस्तार

  • स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, AB PM-JAY योजना के लाभार्थी आधार में निरंतर विस्तार हुआ है। 
  • प्रारंभ में भारत की आबादी के निचले 40% हिस्से वाले 10.74 करोड़ गरीब एवं कमज़ोर परिवारों को इस योजना के तहत कवर किया गया था। 
  • जनवरी 2022 में AB PM-JAY के तहत लाभार्थी आधार को 10.74 करोड़ से संशोधित कर 12 करोड़ परिवार कर दिया गया।
  • देश भर में कार्यरत 37 लाख आशा/आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ और उनके परिवारों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा लाभ देने के लिए इस योजना का अधिक विस्तार किया गया। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X