New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

इयाल वागई किसान बाजार: कोयंबटूर 

प्रारम्भिक परीक्षा – जैविक कृषि, इयाल वागई किसान बाजार
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 और 3

संदर्भ

  • तमिलनाडु  के कोयंबटूर में इयाल वागई किसान बाजार स्थिरता और जैविक खेती को बढ़ावा देने वाली एक पहल है।

Eyal-Vagai

  • यह किसानों को बिचौलियों से बचाते हुए अपनी उपज सीधे उपभोक्ताओं (Farm-to-Table Market) को बेचने के लिए एक मंच प्रदान करता है तथा जैविक उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है।
  • स्थिरता और जैविक खेती को बढ़ावा देने वाले इस बाजार को अलगेश्वरी एस द्वारा 10 साल पहले पर्यावरण आंदोलन के रूप में स्थापित किया गया था । 
  • इस बाजार के माध्यम से जैविक उत्पादों जैसे- कोल्ड-प्रेस्ड तेल, देशी चिकन, बाजरा, फल, साग और सब्जियाँ सभी किसानों को सीधे एवं सस्ते दामों में प्राप्त होते हैं।

बाज़ार से लाभ 

  • यह बाज़ार पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को प्रोत्साहित करता है, प्लास्टिक के उपयोग को कम करता है तथा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों और कार्यशालाओं के माध्यम से जनता, विशेषकर बच्चों को स्थिर/प्राकृतिक अनुकूल जीवन जीने के बारे में शिक्षित करता है। 
  • यह जैविक खाद्य क्षेत्र में उद्यमशीलता को भी बढ़ावा देता है और सामुदायिक जुड़ाव और सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में कार्य करता है।

जैविक कृषि

  • जैविक कृषि से अभिप्राय कृषि की ऐसी प्रणाली से है, जिसमें रासायनिक खादों एवं प्लास्टिक औषधियों का प्रयोग नहीं होता है बल्कि उसके स्थान पर जैविक खादों या प्राकृतिक खादों का प्रयोग किया जाता है । 
  • यह कृषि की एक पारंपरिक विधि है, जिसमें मृदा के उर्वरता/पोषक तत्व में सुधार के साथ-साथ पर्यावरण प्रदूषण भी कम होता है।

जैविक खेती से होने वाले लाभ

  • जैविक खेती अपनाने से भूमि की गुणवत्ता, मृदा की उपजाऊ क्षमता तथा उत्पादन में वृद्धि होती है।
  • जैविक खेती अपनाने से उत्पादन लागत में कमी आती है।
  • जैविक विधि से उत्पादित कृषि उत्पाद प्रमाणीकरण प्रक्रिया के उपरांत अधिक मूल्य पर विक्रय किये जा सकते हैं जो किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगी।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. इयाल वागई किसान बाजार ,स्थिरता और जैविक खेती को बढ़ावा देने वाली एक पहल है। 
  2. जैविक खेती को बढ़ावा देने वाले इस बाजार के संस्थापक अलगेश्वरी एस जी हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2

उत्तर : (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न -  जैविक कृषि के महत्त्व पर प्रकाश डालें?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X