New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारत और श्रीलंका के बीच नौका सेवा (Ferry service between India and Sri Lanka)

प्रारंभिक परीक्षा भारत और श्रीलंका के बीच नौका सेवा
 मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3  

चर्चा में क्यों

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से भारत और श्रीलंका के बीच फेरी सेवा का शुभारंभ 14 अक्टूबर 2023 को किया।

Ferry-service

  • यह नौका सेवा (Ferry Services) भारत के नागपत्तिनम से श्रीलंका के कांकेसनथुरई तक सेवा प्रदान करेगी।
  • दक्षिणी भारत और श्रीलंका के उत्तरी भाग के बीच कनेक्टिविटी में वृद्धि होगी।
  • मौजूदा 8-10 घंटे की यात्रा घटकर 3-4 घंटे रह जाएगी।
  • दोनों देशों के तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, व्यापारियों, छात्रों और नियमित यात्रियों को अत्यधिक लाभ होगा।
  • यह नौका सेवा सभी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधो को जीवंत बनाती है।
  • यह दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
  • भारत और श्रीलंका संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता का गहरा इतिहास साझा करते हैं और अब दोनों में आर्थिक साझेदारी भी बढ़ेगी।
  • तमिलनाडु का नागपट्टिनम  श्रीलंका सहित कई देशों के साथ समुद्री व्यापार के लिए जाना जाता हैं।
  • दोनों देशों के आर्थिक संबंध इतने पुराने है कि ऐतिहासिक पूम्पुहार बंदरगाह का जिक्र प्राचीन तमिल साहित्य में एक हब (केंद्र) के रूप में किया गया है।
  • संगम काल के साहित्य-जैसे कि पत्तिनाप्पलई और मणिमेकलई का भी जिक्र किया, जो दोनों देशों के बीच नौकाओं तथा जहाजों की आवाजाही का वर्णन करते हैं।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से भारत और श्रीलंका के बीच फेरी सेवा का शुभारंभ 14 अक्टूबर 2023 को किया।
  2. यह नौका सेवा (Ferry Services) भारत के नागपत्तिनम से श्रीलंका के कांकेसनथुरई तक सेवा प्रदान करेगी।
  3. ऐतिहासिक पूम्पुहार बंदरगाह का जिक्र तमिल साहित्य में एक हब (केंद्र) के रूप में किया गया है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक  

(b) केवल दो 

(c) सभी तीन  

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : फेरी सेवा  क्या है? फेरी सेवा के प्रमुख निहितार्थों का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR