New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (Film & Television Institute of India)

प्रारंभिक परीक्षा - भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

चर्चा में क्यों

 अभिनेता आर. माधवन को भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।

प्रमुख बिंदु :

  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने अभिनेता आर माधवन को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) सोसाइटी का अध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल का अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • माधवन को 3 इडियट्स, तनु वेड्स मनु और रंग दे बसंती सहित कई  सुपरहिट फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है।
  • उन्होंने हाल ही में रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट नामक फिल्म का निर्देशन किया था। 
  • 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' ने  69वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता।
  • पूर्व अध्यक्ष निदेशक शेखर कपूर का कार्यकाल 3 मार्च 2023 को समाप्त हो गया था ।

भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान

indian-film

  • भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) की स्थापना वर्ष 1960 में हुई थी। इसे पहले 'फिल्म इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता था।
  • भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न संस्थान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय के रूप में कार्य करता है।
  • एफटीआईआई फिल्म निर्माण एवं टेलीविजन कार्यक्रमों के  निर्माण के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने वाला एक शिक्षण संस्थान है।
  • भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान (Film and Television Institute of India - FTII) पुणे में स्थित है।
  • यह सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत पंजीकृत है।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. आर. माधवन को भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।
  2. भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) की स्थापना वर्ष 1965 में हुई थी ।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1  

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के फिल्म निर्माण एवं  प्रशिक्षण में प्रमुख योगदान पर प्रकाश डालिए

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR