New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

पहला कार्बन निगेटिव गैरीसन

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-3 

चर्चा में क्यों-

7-मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ, पुणे का कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (CME) भारत का पहला कार्बन निगेटिव गैरीसन(सैन्य गठन) बन गई है।

cme

प्रमुख बिंदु-

  • पुणे स्थित कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (CME) में 5-मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र के चालू होने के साथ इसकी सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता 7 मेगावाट हो गई है। 
  • CME भारत का पहला कार्बन निगेटिव(कार्बन निगेटिव गैरीसन)  सैन्य गठन बन गया है।
  • इस प्रयास से-
    • राष्ट्रीय खजाने में 6.5 करोड़ रुपये की वार्षिक वित्तीय बचत होगी।
    • महाराष्ट्र राज्य बिजली ग्रिड से जुड़ा 5-मेगावाट संयंत्र CME में उत्पन्न बिजली को राष्ट्रीय स्तर पर खपत करना संभव बनाता है।
  • संस्थान के कार्बन पदचिह्न(Footprint) को कम करने के लिए सैन्य इंजीनियरिंग सेवाओं (MES) द्वारा हाल ही में CME में कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं-
    • सबसे बड़ी परियोजना सीएमई में 7-मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का दो चरणों में कार्यान्वयन है।
    • इसके अलावा कई महत्वपूर्ण पायलट परियोजनाएं जैसे कि-
      • CME में सैनिकों के लिए सामुदायिक खाना पकाने के लिए सौर भाप खाना पकाने के संयंत्र 
      • डीजल पर रेट्रोफिटिंग उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण (आरईसीडी) की स्थापना।  

कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (CME) 

इसे1948 में सशस्त्र बलों के एक प्रमुख संस्थान के रूप में स्थापित किया गया था। युद्ध के बदलते चरित्र के साथ विभिन्न तकनीकी और सामरिक पहलुओं में मित्र देशों सहित भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के सभी रैंकों को प्रशिक्षित करता है।

कार्बन निगेटिव-  

कार्बन निगेटिव से तात्पर्य प्रभावी रूप से शून्य से कम कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड समकक्ष ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन करने वाली इकाई से है।

प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही नहीं है/हैं?

  1.  कार्बन निगेटिव इकाई से कार्बन डाइऑक्साइड और इसके समकक्ष का उत्सर्जन शून्य हो जाता है।
  2. पुणे स्थित कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग भारत का पहला कार्बन निगेटिव  सैन्य गठन बन गया है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1                          

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2

   उत्तर - (a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-  कार्बन निगेटिव उत्सर्जन से क्या तात्पर्य है? भारत में कार्बन निगेटिव इकाइयों द्वारा किये जा रहे प्रयासों की चर्चा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR