New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

फाइव आइज़ एलायंस (Five Eyes Alliance)

प्रारंभिक परीक्षा - फाइव आइज़ एलायंस (Five Eyes Alliance)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में क्यों

 कनाडा में एक अलगाववादी नेता की हत्या में भारत सरकार की संलिप्तता के आरोपों को लेकर हाल ही में भारत-कनाडा गतिरोध ने फाइव आइज़ एलायंस की भूमिका पर ध्यान आकर्षित किया है।

five-eyes-alliance

फ़ाइव आइज़ अलायंस के बारे में:

  • फाइव आइज़ एलायंस (FVEY) एक ख़ुफ़िया गठबंधन है जिसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूज़ीलैंड, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।
  • ये राष्ट्र अपने साझा राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए जानकारी साझा करते है एवं खुफिया मामलों में सहयोग करते हैं।
  • इस गठबंधन की उत्पत्ति द्वितीय विश्व युद्ध के समय हुई, जब ब्रिटेन और अमेरिका ने जर्मन एवं जापानी खुफिया कोड को तोड़ने के बाद खुफिया जानकारी साझा करने का फैसला किया।
  • इसकी शुरुआत ब्रिटेन-यूएसए (BRUSA) समझौते के रूप में हुई, उसके  यूके-यूएसए (UKUSA) समझौते से विकसित हुआ।
  • इस गठबंधन में 1949 में कनाडा और 1956 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल हुए।
  • ये देश बहुपक्षीय यूके-यूएसए समझौते के पक्षकार हैं, जो सिग्नल इंटेलिजेंस में संयुक्त सहयोग की एक संधि है।
  • इसमें संसाधित खुफिया जानकारी कई स्रोतों से एकत्र की जाती है।
  • इसमें अक्सर रक्षा खुफिया के साथ-साथ मानव खुफिया (HUMINT) और भू-स्थानिक खुफिया (GEOINT) जानकारी भी शामिल होती है।
  • इन पांचों देशों की खुफिया एजेंसियां एक दूसरे देश के कानून, शासन के सामान्य सिद्धांत एवं साझा मुद्दों पर नजर रखते हैं और आवश्यक जानकारी तुरंत एक दूसरे तक पहुंचाते हैं।
  • चीन के उदय और उसके मजबूत होने के बाद से फाइव आईज एलायंस ज्यादा सक्रिय हैं।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. फाइव आइज़ एलायंस (FVEY) एक ख़ुफ़िया गठबंधन है जिसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूज़ीलैंड, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।
  2. इस गठबंधन में 1946 में कनाडा और 1956 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल हुए।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1  

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : फाइव आइज़ एलायंस क्या है ? फाइव आइज़ एलायंस के  कार्य प्रणाली पर टिप्पणी कीजिए।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X