New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 19th Jan. 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 09th Jan. 2026, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Delhi : 19th Jan. 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 09th Jan. 2026, 11:00 AM

बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन  

प्रारम्भिक परीक्षा बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र -1और 3

संदर्भ 

  • बीजिंग में 140 वर्षों में अत्यधिक बारिश दर्ज की गई है। जिसके वजह से चीन को काफी जन-धन की हानि का सामना करना पड़ रहा है। इसके पहले 1891 में 609 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

Flood

प्रमुख बिन्दु

  • बीजिंग स्थित एनजीओ इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड एनवायरमेंटल अफेयर्स के निदेशक मा जून ने कहा कि जहां डोक्सुरी तूफान के कारण बारिश हुई, वहीं जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र का बढ़ता तापमान भी कारण बन रहा है। 
  • बीजिंग में सामान्य तौर पर मौसम शुष्क रहता है और मध्यम स्तर की बारिश ही होती है। ऐसे में पिछले दिनों हुई भारी बारिश यहां के लिए असामान्य है। 
  • चीन में हालिया इतिहास की सबसे विनाशकारी बाढ़ 1998 में आई थी जब 4150 लोगों की मौत हो गई थी।

disaster-management

  • बाढ़ आमतौर पर अचानक नहीं आती और कुछ विशेष क्षेत्रों और ऋतु में ही आती है। बाढ़ तब आती है जब नदी जल वाहिकाओं में इनकी क्षमता से अधिक जल बहाव होता है और जल, बाढ़ के रूप में मैदान के निचले हिस्सों में भर जाता है।
  • कई बार तो झीलें और आंतरिक जल क्षेत्रों में भी क्षमता से अधिक जल भर जाता है। 
  • बाढ़ आने के और भी कई कारण हो सकते हैं, जैसे- तटीय क्षेत्रों में तूफानी चक्रवात , लंबे समय तक होने वाली तेज बारिश, हिम का पिघलना, जमीन की अंतःस्पंदन (infiltration) दर में कमी आना और अधिक मृदा अपरदन के कारण नदी जल में जलोढ़ की मात्रा में वृद्धि होना। 
  • हालाँकि बाढ़ विश्व में विस्तृत क्षेत्र में आती है तथा काफी तबाही लाती है, परंतु दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और पूर्व एशिया के देशों, विशेषकर चीन, भारत और बांग्लादेश में इसकी बारंबारता और होने वाले नुकसान अधिक हैं।
  • दूसरी प्राकृतिक आपदाओं की तुलना में बाढ़ की उत्पत्ति और इसके क्षेत्रीय फैलाव में मानव एक महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। 
  • मानवीय क्रियाकलापों, अंधाधुंध वन कटाव, अवैज्ञानिक कृषि पद्धतियाँ, प्राकृतिक अपवाह तंत्रों का अवरुद्ध होना तथा नदी तल और बाढ़कृत मैदानों पर मानव बसाव की वजह से बाढ़ की तीव्रता, परिमाण और विध्वंसता बढ़ जाती है।

बाढ़ से हानि

  • कृषि भूमि तथा मानव बस्तियों के डूबने से देश की आर्थिक व्यवस्था तथा समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है। 
  • बाढ़ न सिर्फ फसलों को बर्बाद करती है बल्कि आधारभूत ढाँचा, जैसे- सड़कें, रेल पटरी, पुल और मानव बस्तियों को भी नुकसान पहुँचाती है। 
  • बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में कई तरह की बीमारियाँ, जैसे- हैजा, आंत्रशोथ (gastroenteritis), हेपेटाइटिस और दूसरी दूषित जल जनित बीमारियाँ फैल जाती हैं। 

बाढ़ से लाभ

  • बाढ़ से कुछ लाभ भी हैं। हर वर्ष बाढ़ खेतों में उपजाऊ मिट्टी लाकर जमा करती है जो फसलों के लिए बहुत लाभदायक है। परंतु इन क्षेत्रो में चावल की फसल तो बहुत अच्छी होती है। लेकिन ये लाभ भीषण नुकसान के सामने गौण मात्र है।

आपदा क्या है?

  • आपदा प्रायः एक अनपेक्षित घटना होती है, जो ऐसी ताकतों द्वारा घटित होती है, जो मानव के नियंत्रण में नहीं हैं। 
  • यह थोड़े समय में और बिना चेतावनी के घटित होती है जिसकी वजह से मानव जीवन के क्रियाकलाप अवरुद्ध होते हैं तथा बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान होता है। 
  • अतः इससे निपटने के लिए हमें सामान्यतः दी जाने वाली वैधानिक आपातकालीन सेवाओं की अपेक्षा अधिक प्रयत्न करने पड़ते हैं।
  • बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है। इसकी तीव्रता का मुख्य कारण मानसून की अनिश्चितता तथा वर्षा ऋतु में भारी जलप्रवाह है, परंतु भू-आकृतिक विशेषताएँ विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की प्रकृति तथा तीव्रता के निर्धारण में अहम भूमिका निभाती हैं। 
  • बाढ़ से प्राकृतिक के साथ साथ मानव जान-माल की क्षति का सामना करना पड़ता है। 

बाढ़ नियंत्रण उपाय 

  • इस दिशा में कुछ महत्त्वपूर्ण कदम इस प्रकार होने चाहिए- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तटबंध बनाना, नदियों पर बाँध बनाना, वनीकरण और आमतौर पर बाढ़ लाने वाली नदियों के ऊपरी जल ग्रहण क्षेत्र में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगाना। 
  • नदी वाहिकाओं पर बसे लोगों को कहीं और बसाना और बाढ़ के मैदानों में जनसंख्या के जमाव पर नियंत्रण रखना आदि। 
  • आकस्मिक बाढ़ प्रभावित देश के पश्चिमी और उत्तरी भागों में यह ज्यादा उपयुक्त कदम होंगे। तटीय क्षेत्रों में चक्रवात सूचना केंद्र तूफान के उफान से होने वाले प्रभाव को कम कर सकते हैं।

प्रश्न : चीन में आये बाढ़ के कारणों पर विचार कीजिए ? 

1.डोक्सुरी तूफान के कारण 
2.भू-आकृतिक विशेषताओं के कारण 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) केवल 1और 2
(d) इनमे से कोई भी नहीं

उत्तर: (c)  

मुख्या परीक्षा प्रश्न : आपदा प्रबंधन से आप क्या समझते है? बाढ़ से होने वाले लाभ एवं हानि की व्याख्या कीजिए?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR