New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

खाद्य सुरक्षा अनुपालन प्रणाली पोर्टल( Food Safety Compliance System portal)

प्रारंभिक परीक्षा – खाद्य सुरक्षा अनुपालन प्रणाली पोर्टल
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में क्यों

खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने उपयोगकर्ता अनुभव और पहुंच को बढ़ाने के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा चार क्षेत्रीय भाषाओं में खाद्य सुरक्षा अनुपालन प्रणाली (Food Safety Compliance System,FOSCOS) पोर्टल लॉन्च किया।

FOSCOS

 प्रमुख बिंदु 

  • यह खाद्य सुरक्षा अनुपालन प्रणाली पोर्टल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा गुजराती, तमिल, तेलुगू और मराठी में भी उपलब्ध है।
  • भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के FOSCOS पोर्टल को कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, असमिया, बांग्ला और ओडिया में भी प्रारंभ करने की योजना है।
  • इस पोर्टल का उद्देश्य स्थानीय खाद्य व्यवसायों के लिए उपयोगकर्ता अनुभव और पहुंच को बढ़ाना है,जिससे FSSAI के ऑनलाइन अनुपालन पोर्टल FOSCOS से आसानी से जुड़ सकें।
  • FoSCoS पोर्टल को वर्ष 2020  में लॉन्च किया गया था।
  • 14 सितंबर 2023 को हिंदी दिवस के अवसर पर FoSCoS पोर्टल के हिंदी संस्करण की शुरुआत की गई थी।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI)

  • भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की स्थापना 2008 में हुई 
  • इसका मुख्यालय दिल्ली में है।
  • FSSAI, खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006  के तहत गठित एक स्वतंत्र वैधानिक निकाय है।
  • यह भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की प्रशासनिक निगरानी में संचालित है।
  • एफएसएस अधिनियम, 2006 विभिन्न अधिनियमों और आदेशों को समेकित करता है जैसे :
  • खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम, 1954
  • फल उत्पाद आदेश, 1955
  • मांस खाद्य उत्पाद आदेश, 1973
  • वनस्पति तेल उत्पाद (नियंत्रण) आदेश, 1947
  • खाद्य तेल पैकेजिंग (विनियमन) आदेश, 1988
  • दूध और दूध उत्पाद आदेश, 1992

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने उपयोगकर्ता अनुभव और पहुंच को बढ़ाने के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा चार क्षेत्रीय भाषाओं में खाद्य सुरक्षा अनुपालन प्रणाली पोर्टल लॉन्च किया।
  2. इस पोर्टल का उद्देश्य स्थानीय खाद्य व्यवसायों के लिए उपयोगकर्ता अनुभव और पहुंच को बढ़ाना है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1   

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2  

(d)  न तो 1, न ही 2

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

स्रोत:THE ECONOMIC TIMES

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X