राजस्थान में 19 नए जिलों और 3 नए संभागों का गठन 

प्रारम्भिक परीक्षा – राजव्यवस्था,शासन व्यवस्था,संविधान 
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र -2

सन्दर्भ 

  • राजस्थान में 19 नए जिलों और 3 नए संभाग बनाये गए हैं। जिससे राजस्थान में जिलों की संख्या 50 और संभागों की संख्या 10 हो गई है।

rajsthan

प्रमुख बिन्दु 

  • राजस्थान में पहले जिलों की संख्या 33 थी जो अब बढ़कर 50 हो गई है। 
  • नए जिलों के गठन के लिए सेवानिवृत्त आईएएस राम लुभाया के नेतृत्व में 21 मार्च 2022 को एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था। 
  • इस कमेटी की रिपोर्ट के बाद राजस्थान सरकार द्वारा 19 नए जिलों और 3 नए संभागों का  गठन किया गया। 
  • नवगठित जिलों के गठन की मंजूरी मिलने के साथ ही 18 अन्य जिलों का पुनर्गठन भी किया गया। 

राजस्थान के 19 नए जिले इस प्रकार हैं-

  • अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना, दूदू, फलौदी, गंगापुर सिटी,जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, कोटपूतली, खैरथल, नीमकाथाना, सलूम्बर, सांचौर और शाहपुरा।

district

राजस्थान में बनाये गए तीन नए संभाग 

  • सीकर, पाली और बांसवाड़ा को नया संभाग बनाया है,जबकि जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर और कोटा पहले से ही संभाग हैं। सबको मिलाकर अब 10 संभाग हो गए हैं।

सम्भाग, जिले और तहसील में क्या अंतर है? 

  • पंचायतीराज के अंतर्गत संभाग को जिले में और जिले को तहसील में और तहसील को उपखण्ड में बाटा गया है। 

मंडल /प्रमंडल या संभाग 

  • भारत के कुछ राज्यों में मंडल को प्रमंडल तथा संभाग भी कहा जाता है। प्रशासनिक कार्यों को आसान बनाने के लिए कई जिलों को मिलाकर एक मंडल बनाया जाता है।

जिला (District)

  • जिला एक प्रशासनिक क्षेत्र होता है जो एक राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के अंदर स्थापित किया जाता है। जिला मुख्यतः न्यायिक एवं प्रशासनिक केंद्र होता है। 
  • जिले में कई तहसीलें, नगर पालिकाएं, गाँव, और अन्य क्षेत्र होते हैं। 
  • जिले का प्रमुख एक जिला मजिस्ट्रेट (District Magistrate) होता है जिसे भी जिला कलेक्टर के नाम से जाना जाता है।

तहसील (Tehsil) 

  • तहसील एक जिले का प्रशासनिक उपक्षेत्र होता है। जिले के अंदर तहसीलों का गठन किया जाता है। 
  • एक तहसील में कई ग्राम पंचायतें और नगर पालिकाएं होती हैं। 
  • तहसील का प्रमुख एक तहसीलदार होता है, जो तहसील कलेक्टर के नाम से भी जाना जाता है। तहसील में कई सरकारी कार्यालय, न्यायालय, और अन्य विभाग स्थापित होते हैं।
  • जिला प्रशासन संगठन की श्रेणी में ऊपर स्थान रखता है जबकि तहसील उसका उपभोक्ता (सब- युनिट) होता है।
  •  जिले के अंतर्गत कई तहसीलें होती हैं। तहसीलें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों का प्रभार होती हैं।

राजस्थान का सबसे छोटा जिला 

  • राजस्थान का सबसे छोटा जिला अब दूदू हो गया है। 

अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगाने वाले राजस्थान के जिले 

  • राज्य के पांच जिलों की सीमाएं अब पाकिस्तान से लगेंगी। इनमें बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और अनूपगढ़ हैं।

राजस्थान में क्यों किया गया नए जिलों का गठन?

  • प्रशासन में सुधार के लिये नए जिलों का गठन किया गया है एवं जिला और मुख्यालय के मध्य दूरी को कम करने के उद्देश्य से नए जिलों का गठन किया गया है। 

Note:किसी भी राज्य में नए जिलों के निर्माण के लिये,अनुच्छेद 243ZD के तहत जिला योजना समिति के द्वारा नए जिलों का निर्माण किया जाता है। 

नए जिले(Districts) बनने से लाभ 

  • नए जिलों के बनने से प्रशासन में सुधार होगा और जनता को जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
  • नया जिला बनने से जनता को कई सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में मिलती हैं। इसके लिए उसे सैकड़ों किलोमीटर दूर जाना नहीं पड़ता है। 

गुड गवर्नेंस और फास्ट सर्विस डिलीवरी

  • गुड गवर्नेंस और फास्ट सर्विस डिलीवरी देने के लिये छोटे जिलों से ही संभव हो पाता है। छोटे जिलों में प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर निगरानी बनी रहती है। 
  • दूर-दराज गांवों तक के लोगों को जिला मुख्यालय पर बैठे अफसरों तक पहुंचने में आसानी रहती है।
  • विकास तेजी से जन-जन तक पहुंचेगा। 
  • जिलों का आकार जितना छोटा होगा, प्लानिंग उतनी ही सफ़ल होगी। 
  • गांव, पंचायत, ब्लॉक और जिला मुख्यालय का सीधा संवाद होगा। 
  • विकास की रफ्तार तेज, कानून और व्यवस्था बेहतर, कनेक्टिविटी बढ़ेगी, सर्विस डिलीवरी फास्ट, सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक ज्यादा आसानी से पहुंचाया जा सकेगा, राजस्व बढ़ेगा आदि।

प्रारम्भिक परीक्षा  

प्रश्न : राजस्थान में कितने नए जिलों का गठन किया गया है ?

(a) 17 जिलों

(b) 18 जिलों

(c) 19 जिलों 

(d) 20 जिलों 

उत्तर (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : राज्यों में नए जिलों के गठन से क्या क्या लाभ होते हैं, विस्तृत व्याख्या कीजिए ?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT