New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

चौथी पीढ़ी का परमाणु ऊर्जा संयंत्र

चर्चा में क्यों?

हाल ही में, चीन के शेडोंग प्रांत में विश्व के पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र का संचालन आरंभ किया जा रहा है, जो उच्च तापमान वाले गैस रिएक्टर (High Temperature Gas Reactor- HTGR) का उपयोग करेगा। 

उच्च तापमान वाले गैस रिएक्टर

  • एच.टी.जी.आर. परमाणु रिएक्टर शीतलक के रूप में हीलियम गैस तथा मूल संरचना में ग्रेफाइट का उपयोग कर परमाणु ताप की आपूर्ति करता है।
  • सिरेमिक सामग्री का उपयोग होने के कारण एच.टी.जी.आर. लगभग 1000 ℃ तक उच्च तापमान उत्पन्न कर सकता है।
  • इससे उत्पन्न ताप को अन्य उद्योगों में भी उपयोग किया जा सकता है।
  • इस संयंत्र में ईंधन सिरेमिक कोटिंग के भीतर होते हैं, अत: 1600 ℃  तापमान पर भी ये विखंडित उत्पादों को बाहर आने से रोकते हैं।
  • इस संयंत्र की मूल संरचना में उच्च तापीय क्षमता वाले ग्रेफाइट का उपयोग किया जाता है, फलत: असामान्य दुर्घटनाओं की स्थिति में भी कोर तापमान में भिन्निता बहुत ही धीमी होती है।

लाभ

  • एच.टी.जी.आर. एक बेहतर परमाणु रिएक्टर है क्योंकि यह अपनी अंतर्निहित सुरक्षा के कारण अतिरिक्त आवश्यकताओं को कम करता है।
  • शीतलक की मात्रा कम होने पर रिएक्टर को बाहर से ठंडा किया जा सकता है।
  • इसमें श्रमिकों के लिये रेडियोधर्मी जोखिम का स्तर निम्न है।
  • असामन्य दुर्घटनाओं के दौरान भी इसके जोखिमों का प्रसार क्षेत्र सीमित है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR