New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

फ्रांसीसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा

प्रारंभिक परीक्षा- इमैनुएल मैक्रॉन

संदर्भ-

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन 25-26 जनवरी, 2024 को दो दिवसीय भारत यात्रा पर रहे।

india-france

मुख्य बिंदु-

  • वह भारत के 75वें गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि थे।
  • इमैनुएल मैक्रॉन यह सम्मान पाने वाले पांचवें फ्रांसीसी नेता हैं। 
  • यह छठी बार है जब किसी फ्रांसीसी नेता को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है। 
  • मैक्रों से पहले पूर्व फ्रांसीसी प्रधानमंत्री जैक्स शिराक वर्ष1976 और वर्ष 1998 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।
  • पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कार्ड डी-एस्टिंग, निकोलस सरकोजी और फ्रेंकोइस ओलांद क्रमशः वर्ष1980, वर्ष 2008 और वर्ष 2016 में मुख्य अतिथि थे।

 

  • 2018 और 2023 में अपनी पिछली यात्राओं के बाद यह मैक्रॉन की भारत की तीसरी यात्रा थी।
  • उनके साथ 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया था।
  • यह दूसरी बार है जब फ्रांस के सशस्त्र बलों ने भारतीय गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया। 
  • इसके पहले वर्ष 2016 में फ्रांस की सैन्य टुकड़ी ने भारत की इस परेड में हिस्सा लिया था। 
  • ऐसा करने वाली फ्रांस की सैन्य टुकड़ी पहली विदेशी सैन्य टुकड़ी बन गई थी।
  • वर्ष, 2024 में 4 फ्रांसीसी नागरिकों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
  • भारत और फ़्रांस वर्ष 2020 और वर्ष 2022 में फ्रेंच ला रीयूनियन से किए गए “संयुक्त निगरानी मिशन” के आधार पर दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर में अपने सहयोग को तेज करने पर सहमत हुए हैं।
  • दोनों देशों ने द्विपक्षीय वार्ता में प्रगति और उपयोग के लिए विशिष्ट अवसरों की पहचान का स्वागत किया है।
  • दोनों देशों ने ऑस्ट्रेलिया के साथ त्रिपक्षीय सहयोग को "पुनर्जीवित" करने पर सहमति जताई। 
  • दोनों देशों ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ सहयोग को मजबूत करने के लिए नए रास्ते की तलाश पर भी प्रतिबद्धता जताई।

प्रमुख समझौते-

1. टाटा और एयरबस के बीच-

  • टाटा और एयरबस हेलीकॉप्टर्स ने महत्वपूर्ण स्वदेशी पुर्जों के साथ एच125 हेलीकॉप्टर के उत्पादन के लिए साझेदारी की है।
  • इस साझेदारी के तहत, टाटा समूह की अनुषंगी कंपनी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) एयरबस हेलीकॉप्टर्स के साथ मिलकर संयंत्र स्थापित करेगी।
  • एयरबस हेलीकॉप्टर ‘फाइनल एसेंबली लाइन’ (विनिर्माण इकाई) के जरिये ‘सिविल रेंज’ के एयरबस H125 हेलीकॉप्टर का विनिर्माण करेगी। 
  • इसका उत्पादन भारत और कुछ पड़ोसी देशों को निर्यात करने के लिए किया जाएगा। 

2. अंतरिक्ष सहयोग-

  • उपग्रह प्रक्षेपण में सहयोग के लिए न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) और फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी एरियनस्पेस ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। 
  • यह अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरूकता कार्यक्रम पर संयुक्त कार्य की सुविधा प्रदान करेगा। 
  • इसे सैन्य उपग्रहों को विकसित करने और अंतरिक्ष ट्रैफिक एवं मलबे पर जानकारी साझा करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

3. असैन्य-परमाणु ऊर्जा सहयोग-

  • दोनों देशों ने असैन्य-परमाणु ऊर्जा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। 
  • छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों सकारात्मक चर्चा हुई। 

4. रक्षा क्षेत्र-

  • दोनों देश रक्षा प्रौद्योगिकी रोडमैप, रोबोटिक्स, स्वचालित वाहन और साइबर रक्षा के क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाएंगे।
  • फ्रांसीसी इंजन बनाने वाली कंपनी सफरान ने भारत में फाइटर जेट के इंजन तैयार करने के लिए 100% टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करने का फैसला किया है।
  • सफरान भारत में LEAP इंजनों के लिए रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (MRO) की स्थापना करेगी।
  • भारत की पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान के लिए जेट इंजन के सह-डिजाइन और सह-विकास पर भी चर्चा हुई।

5. शिक्षा एवं स्वास्थ-

  • दोनों देशों ने 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पेशेवरों को एक-दूसरे देशों में भेजने की योजना बनाई है। 
  • स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त भारतीय छात्रों के लिए पांच साल की वैधता के साथ शेंजेन वीजा भी मुख्य निर्णयों में शामिल है। 
  • दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान के क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने के लिए समझौते भी किए। 
  • वर्ष, 2026 को भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. इमैनुएल मैक्रॉन भारत के 75वें गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि थे।
  2. यह सम्मान पाने वाले वह पांचवें फ्रांसीसी नेता हैं। 

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों 

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के भारत यात्रा के दौरान हुए समझौते भारत-फ़्रांस साझेदारी को आगे बढ़ाएंगे। मूल्यांकन कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR