New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

G7 देशों द्वारा रूसी कच्चे हीरों के आयात पर प्रतिबंध

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ-

  • G7 ने 1 जनवरी, 2024 से रूसी कच्चे हीरों के सीधे आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसके बाद 1 मार्च,2024 से रूसी रत्नों के अप्रत्यक्ष आयात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

diamonds

मुख्य बिंदु-

  • 1 सितंबर, 2024 तक G7 कच्चे हीरों के लिए "मजबूत ट्रेसेबिलिटी-आधारित सत्यापन और प्रमाणन" तंत्र पेश करेगा। 
  • ट्रेसेबिलिटी-आधारित सत्यापन का मतलब यह होगा कि हीरे को खनन के समय से लेकर पूरी आपूर्ति श्रृंखला के दौरान अंतिम उपभोक्ता तक ट्रैक किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह रूसी मूल का तो नहीं है।
  • G7 देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और कनाडा शामिल हैं।
  • रूस दुनिया की हीरे की आपूर्ति का एक तिहाई उत्पादन करता है।

भारत पर प्रभाव-

  • रुसी हीरे पर प्रतिबंध भारतीय रत्न और आभूषण व्यापार के लिए चिंताएं उत्पन्न कर रही हैं।
  • 1 मार्च, 2024 से तीसरे देशों द्वारा संसाधित किए गए हीरों पर प्रतिबंध सबसे बड़ी चिंता है।
  • यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद अमेरिका ने अलरोसा के हीरों पर प्रतिबंध लगा दिया था। 
  • अलरोसा राजस्व के मामले में डीबियर्स के बाद दूसरा सबसे बड़ा हीरा उत्पादक है।
  • सूरत दुनिया के 10 में से आठ हीरों को पॉलिश करता है। इनमें से 90 प्रतिशत से अधिक हीरे रूस के अलरोसा से निकाले जाते हैं। 
  • रूस से 30 प्रतिशत से अधिक कच्चे हीरे काटने और पॉलिश करने के लिए भारत में आयात किए जाते हैं। 
  • इन हीरों को पॉलिश कर अथवा आभूषण बनाकर दूसरे देशों में भी निर्यात किया जाता है। 
  • पॉलिश किए गए हीरों के प्रमुख उपभोक्ता अमेरिका और हांगकांग हैं, इसके बाद थाईलैंड, इज़राइल, यूके, यूएई, बेल्जियम, सिंगापुर, स्विटजरलैंड और नीदरलैंड हैं।
  • भारत ने अप्रैल 2021 से 22 मार्च, 2022 के बीच 24433.75 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पॉलिश किए हुए प्राकृतिक हीरे का निर्यात किया था। 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हीरे का प्रसिद्ध खदान अलरोसा किस देश में स्थित है?

(a) दक्षिण अफ्रीका

(b) बोत्सवाना

(c) रूस

(d) चीन

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- G7 द्वारा रुसी हीरे पर प्रतिबंध लगाया जाना भारतीय रत्न और आभूषण व्यापार के लिए चिंताएं उत्पन्न कर रही हैं। विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR