विश्व जनसंख्या दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को पूरी दुनिया में मनाया जाता है।
इस वर्ष की थीम (2025)-युवाओं को एक निष्पक्ष और आशापूर्ण विश्व में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना।
उद्देश्य:
जनसंख्या वृद्धि की दर को लेकर जनजागरूकता बढ़ाना।
परिवार नियोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, और गर्भ निरोधक उपायों के प्रति जागरूकता फैलाना।
लैंगिक समानता, युवा सशक्तिकरण, शिक्षा, प्रजनन स्वास्थ्य और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर जैसे मुद्दों को उजागर करना।
गरीबी, बेरोजगारी और पर्यावरणीय दबाव जैसे जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणामों को समझाना।
सरकारों को जनसंख्या नीति पर विचार के लिए प्रेरित करना।
स्थापना और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
वर्ष 1987 में, 11 जुलाई को पृथ्वी की जनसंख्या 5 अरब के आंकड़े को पार की थी।
इस महत्वपूर्ण घटना की स्मृति में, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने वर्ष 1989 में इस दिन को "विश्व जनसंख्या दिवस" के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
1990 से यह हर वर्ष वैश्विक स्तर पर मनाया जा रहा है।
2025 में जनसंख्या की स्थिति
विश्व जनसंख्या वर्ष 2025 में लगभग 8.1 अरब (810 करोड़) को पार कर चुकी है।
भारत, वर्ष 2023 में चीन को पीछे छोड़ते हुए विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन चुका है।
भारत में वर्तमान में जनसंख्या वृद्धि की गति धीमी हुई है, लेकिन जनसंख्या आधार बहुत बड़ा है जिससे चुनौतियां बरकरार हैं।
प्रमुख चुनौतियाँ
स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव – जनसंख्या वृद्धि से स्वास्थ्य प्रणाली पर बोझ बढ़ता है।
शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच – संसाधनों की कमी के कारण सभी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचना कठिन हो जाता है।
रोज़गार की कमी – जनसंख्या वृद्धि के अनुपात में नौकरियों की कमी बेरोजगारी को बढ़ावा देती है।
पर्यावरणीय क्षरण – जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, वन क्षेत्रों में कमी, और जैव विविधता पर संकट।
शहरीकरण की समस्याएँ – झुग्गी-बस्तियों का विस्तार, यातायात, प्रदूषण और सामाजिक असमानताएं।
भारत में पहल और कार्यक्रम
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जनसंख्या नीति (2000), मिशन परिवार विकास और जनसंख्या स्थिरीकरण कोष जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
आशा कार्यकर्ताओं, जनसंख्या आधारित सर्वेक्षण और प्रजनन स्वास्थ्य अभियान के ज़रिये जमीनी स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
NGO और स्वास्थ्य संस्थाएं इस दिन रैली, नाट्य, पोस्टर प्रतियोगिता, रेडियो शो, शिविर आदि का आयोजन करती हैं।
प्रश्न. विश्व जनसंख्या दिवस प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?