New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

G7 प्रतिनिधिमंडल का मुंबई और सूरत का दौरा

प्रारंभिक परीक्षा – रत्न और आभूषण उद्योग
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

  • रत्न और आभूषण उद्योग पर जानकारी प्राप्त करने के लिए G7 प्रतिनिधिमंडल ने 27 से 29 सितंबर 2023 तक मुंबई और सूरत का दौरा किया।

प्रमुख बिंदु

  • प्रतिनिधिमंडल में अमेरिका के राज्य विभाग, यू.एस. राजकोष विभाग, यूरोपीय आयोग, बेल्जियम का प्रधान मंत्री कार्यालय, बेल्जियम का विदेश व्यापार विभाग और भारत में जापान दूतावास सदस्य शामिल थे।।
  • प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय रत्न और आभूषण उद्योग के बारे में अधिक जानने के लिए मुंबई और सूरत का दौरा किया।
  • इस क्षेत्र में न्यूनतम या बिना किसी व्यवधान के जी7 प्रतिबंधों की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करने के तरीकों का पता लगाया जा सके।
  • जी7 प्रतिनिधिमंडल भारतीय व्यापार सदस्यों से मुलाकात की, जिनका प्रतिनिधित्व जीजेईपीसी और भारत डायमंड बुर्स ने किया। 
  • जी7 प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग की जमीनी हकीकतों की जानकारी हासिल करने और प्रतिबंधों के अनुपालन और कार्यान्वयन के लिए संभावित दृष्टिकोण की पहचान करने का इरादा व्यक्त किया। 
  • प्रतिनिधियों ने मुंबई डायमंड मर्चेंट्स एसोसिएशन (एमडीएमए) के अपने दौरे से भारत में छोटे पैमाने के हीरा व्यापारियों की जमीनी हकीकत को समझा।
  • प्रतिनिधियों को प्रेशियस कार्गो कस्टम्स क्लीयरेंस सेंटर (पीसीसीसीसी) के दौरे के दौरान सीमा शुल्क प्रक्रियाओं और सीमा पार शिपमेंट पारिस्थितिकी तंत्र की अंतर्दृष्टि प्राप्त की।
  • 28 सितंबर 2023 को प्रतिनिधिमंडल ने सूरत में लघु , मध्यम और सूक्ष्म हीरा प्रसंस्करण इकाइयों, अत्याधुनिक सूरत डायमंड बोर्स का दौरा किया एवं  स्थानीय एसएमई संघों, श्रमिकों के प्रतिनिधियों और कारीगर संघ के नेताओं से मुलाकात की तथा व्यापार और विनिर्माण प्रक्रियाओं को समझने का प्रयास किया।
  • प्रतिनिधियों ने 29 सितंबर 2023 को वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ-साथ व्यापार जगत के नेताओं के साथ बैठक में दोनों पक्षों ने भविष्य में व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
  • प्रतिनिधियों ने भारत के हीरा उद्योग की चुनौतियों और जी7 प्रतिबंधों के अनुपालन के लिए संभावित समाधानों की व्यापक समझ प्राप्त की।
    • जीजेईपीसी (GJEPC) (Gem & Jewellery Export Promotion Council) के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका भारतीय रत्न और आभूषण उद्योग के लिए अत्यधिक महत्व रखता है, जो भारत के कुल रत्न और आभूषण निर्यात का 33% प्रतिनिधित्व करता है।

    प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

    1. रत्न और आभूषण उद्योग पर जानकारी प्राप्त करने के लिए G7 प्रतिनिधिमंडल ने 27 से 29 सितंबर 2023 तक मुंबई और सूरत का दौरा किया।
    2. संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के कुल रत्न और आभूषण निर्यात का 43% प्रतिनिधित्व करता है।

    उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

    (a) केवल 1  

    (b) केवल 2  

    (c) कथन 1 और 2 

    (d) न तो 1 ना ही 2 

    उत्तर: (a)

    मुख्य परीक्षा प्रश्न : भारतीय रत्न और आभूषण उद्योग के निर्यात में व्याप्त प्रमुख  चुनैतियों का उल्लेख कीजिए एवं इनके समाधान के उपाय भी सुझाइए।

                                                                                                                                                                                     स्रोत: The Hindu 

    « »
    • SUN
    • MON
    • TUE
    • WED
    • THU
    • FRI
    • SAT
    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR