New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

गंगा उत्सव (Ganga Utsav)

प्रारंभिक परीक्षा गंगा उत्सव
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-1    

चर्चा में क्यों 

गंगा उत्सव का सातवां संस्करण नई दिल्ली में उत्साह के साथ 04 नवंबर 2023 को मनाया गया।

Ganga-Utsav

प्रमुख बिंदु 

  • गंगा उत्सव के सातवें संस्करण का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा किया गया ।
  • इसका उद्घाटन जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की सचिव सुश्री देबाश्री मुखर्जी द्वारा किया गया।
  • इस कार्यक्रम में एनबीटी के सहयोग से नमामि गंगे पत्रिका के 33वें संस्करण, नई चाचा चौधरी श्रृंखला और गंगा पुस्तक परिक्रमा पर आधारित ‘वॉयेज ऑफ गंगा बुकलेट’ का विमोचन भी किया गया।
  • गंगा पुस्तक परिक्रमा के दूसरे संस्करण को भी प्रारंभ किया। 
  • गंगा पुस्तक परिक्रमा 7 नवंबर 2023 को गंगोत्री से 3 महीने लंबी यात्रा शुरू कर 11 जनवरी 2024 को गंगासागर में यात्रा समाप्त होगी 
  • उससे पहले  उत्तरकाशी, ऋषिकेश, हरिद्वार, बिजनौर, मेरठ, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर , वाराणसी, छपरा, पटना, बेगूसराय, सुल्तानगंज, भागलपुर, साहिबगंज, बहरामपुर, कोलकाता और हल्दिया आदि गंगा नदी के तट पर स्थित सभी शहरों और कस्बों से होकर गुजरेगी। 
  • इस अवसर पर जल निकायों को दूषित करने वाले ठोस अपशिष्ट के मुद्दे को हल करने की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।
  • जल निकायों में सीवेज के प्रवाह से तत्काल निपटने की जरूरत पर जोर दिया गया और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को उन्नत करने एवं  प्लास्टिक अपशिष्ट नियंत्रण पर जोर दिया गया।
  • इस उत्सव में नदियों के पुनर्जीवन में गंगा उत्सव की महत्वपूर्ण भूमिका पर  प्रकाश डाला गया।
  • वर्ष 2008 में भारत के राष्ट्रीय नदी घोषित होने के बाद हर वर्ष 4 नवंबर को गंगा उत्सव का आयोजन किया जाता है।
  •  गंगा बेसिन में विभिन्न जिला गंगा समितियों द्वारा भी गंगा उत्सव 2023 मनाया गया।
  • गंगा उत्सव 2023 की शुरुआत दीप प्रज्वलन और नमामि गंगे ऐन्थम के गायन के साथ हुई।
  •  इस उत्सव के एक अंश के रूप में लोगों और नदियों के बीच गहरे संबंध को बढ़ावा देने के साथ-साथ नदी कायाकल्प के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।
  •  गंगा उत्सव 2023 संगीत, नृत्य, ज्ञान, संस्कृति और संवाद का एक जीवंत मिश्रण था।

गंगा नदी 

  • गंगा नदी भागीरथी और अलकनन्दा नदियों का सम्मिलित रूप है, जो 'देवप्रयाग' के निकट मिलकर गंगा कहलाती है। गंगा नदी का मुख्य स्रोत उत्तराखंड में स्थित 'गंगोत्री' हिमनद है।
  • हरिद्वार में  गंगा पहली बार मैदानी इलाकों को स्पर्श करती है।
  • इसमें दाहिनी ओर से यमुना नदी प्रयाग (प्रयागराज) के निकट मिलती है।
  • उत्तरप्रदेश में गंगा नरौरा, फरूखाबाद, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गाजीपुर से होकर बहती है।
  • दक्षिणी पठार से आकर गंगा में मिलने वाली नदी सोन है।
  • पुनपुन तथा टोंस जैसी छोटी नदियाँ भी दाहिनी ओर से गंगा में  मिलती हैं।
  • गंगा नदी बिहार में चौसा, बक्सर, पटना, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर और मिर्जा चौकी से होते हुए बहती है।
  • दामोदर नदी छोटानागपुर पठार से आकर गंगा नदी में मिल जाती है।
  • झारखंड में यह नदी साहिबगंज, महाराजपुर व राजमहल से होते हुए बहती है।
  • 'गंगा के बाएं तट की मुख्य सहायक नदियाँ पश्चिम से पूर्व' क्रमशः रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, बागमती तथा महानंदा हैं ।
  • गंगा नदी की सबसे अधिक लम्बाई उत्तर प्रदेश में है।
  • झारखंड की यात्रा पूरी करने के बाद यह नदी पश्चिम बंगाल में प्रवेश करती है और यहां पर यह फरक्का, रामपुर हाट, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद, कोलकाता व गंगा सागर जैसी जगहों से होते हुए बहती है।
  • फरक्का के बाद गंगा नदी दक्षिण-पूर्व की ओर बहते हुए बांग्लादेश में प्रवेश करती है और पद्मा कहलाती है।
  • यहाँ से गंगा कई धाराओं में बँटकर डेल्टाई मैदान में दक्षिण की ओर  बहती हुई समुद्र में मिलती है और यहाँ भागीरथी-हुगली नाम से जानी जाती है।
  • पावना से पूर्व गोलुंडों के पास ब्रह्मपुत्र (जमुना) पद्मा से मिलती है तथा उनकी संयुक्त धारा पद्मा के नाम से आगे बढ़ती है।
  • चाँदपुर के पास मेघना इससे आकर मिलती है और यह मेघना नाम से ही अनेक जल-वितरिकाओं में बँटकर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।
  • 'गंगा-ब्रह्मपुत्र' का डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा माना जाता है जिसका विस्तार हुगली और मेघना नदियों के बीच है। 
  • डेल्टा का समुद्री भाग घने वनों से ढका है। सुन्दरी वृक्ष की अधिकता से यह 'सुन्दर वन' कहलाता है।
  •  हुगली को विश्व की सबसे अधिक 'विश्वासघाती नदी' (Treacherous river) कहते हैं। इसी तट पर कोलकाता बंदरगाह है, जिसे 'पूर्व का लंदन' कहते हैं।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. गंगा उत्सव का सातवां संस्करण नई दिल्ली में 04 नवंबर 2023 को मनाया गया।
  2. वर्ष 2009 में भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया।
  3. 'गंगा-ब्रह्मपुत्र' का डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा माना जाता है जिसका विस्तार हुगली और मेघना नदियों के बीच है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक    

(b) केवल दो   

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : गंगा उत्सव क्या है ? गंगा उत्सव के प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: पीआईबी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X