New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI)

प्रारम्भिक परीक्षा – भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 1 और 3

संदर्भ

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने 19 दिसंबर 2023 को विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के लिए अपना पहला कैंप कार्यालय खोला।

geological-survey-of-india

भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण कैंप कार्यालय का महत्व:-

  • आंध्र प्रदेश खनिज समृद्ध राज्यों में से एक है। यह नया कार्यालय खनिज अन्वेषण से संबंधित मामलों पर राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाए रखने में सहायता करेगा।

भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India : GSI):-

  • इसकी स्थापना वर्ष 1851 में मुख्य रूप से रेलवे के लिए कोयले के भंडार का पता लगाने के लिए किया गया था। 
  • इसका मुख्यालय कोलकाता में स्थित है। इसके छह क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता, लखनऊ, जयपुर, नागपुर, हैदराबाद और शिलांग में स्थित हैं। 
  • कार्य :- इसका मुख्य काम राष्ट्रीय भू-वैज्ञानिक जानकारी और खनिज संसाधन का मूल्यांकन और उसका विश्लेषण करना है। 
  • इन कार्यों की पूर्ति के लिए जमीनी सर्वेक्षण, हवाई और समुद्री सर्वेक्षण, खनिज के लिए होने वाले पूर्व सर्वेक्षण और जांच,विभिन्न विषयों से संबंधित भूवैज्ञानिक, भू-तकनीकी, भू-पर्यावरण और प्राकृतिक खतरों के अध्ययन, हिमनद विज्ञान, भूकंप टेक्टोनिक अध्ययन और मौलिक अनुसंधान के माध्यम से जानकारी प्राप्त किया जाता है।
  • जीएसआई का प्रमुख काम नीति निर्धारण के फैसले, वाणिज्यिक और सामाजिक-आर्थिक आवश्यकताओं, अप-टू-डेट भूवैज्ञानिक विशेषज्ञता आदि पर सभी प्रकार की भू-वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना है। 
  • यह रिपॉजिटरी या 'क्लीयरिंग हाउस' के रूप में कार्य करता है, जिससे कि आधुनिक कंप्यूटर आधारित तकनीकी का इस्तेमाल कर  भू-वैज्ञानिक सूचना और स्पेशियल डाटा का संबंधित पक्षों के साथ सहयोग और साझेदारी के जरिए प्रसार किया जा सके।

विशेषता  

  • यह संगठन विश्व के सबसे पुराना तीसरा संगठन है।
  • यह वर्तमान में राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक सूचना, खनिज संसाधन मूल्यांकन आदि कार्य करता है।
  • यह संगठन दक्षता और प्रतिभा बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण एवं विकास के मूलभूत सिद्धांत पर कार्य करता है। 
  • यह विशाल हिमालय, अरावली, सुरम्य गोंडवाना और पूर्वी, उत्तरी, मध्य एवं दक्षिण भारत के क्षेत्रों में भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का कार्य करता है।

gsi

  • यह संगठन सर्वेक्षण विभाग के भीतर और बाहर भूविज्ञान एवं संबद्ध क्षेत्रों के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट पेशेवरों, विशेषज्ञों और मौलिक शोधकर्ताओं को खोज करना या प्रशिक्षण प्रदान करके क्षमता निर्माण को बढ़ावा देता है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने 19 दिसंबर 2023 को कहाँ पर अपना पहला कैंप कार्यालय खोला है?

(a)  विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश 

(b)  तिरुवनन्तपुरम, केरल

(c)  चेन्नई, तमिलनाडु 

(d)  बैगलुरु, कर्नाटक 

उत्तर: (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के कार्यों की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR